TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद में एक और विवाहिता दहेज़ हत्या की बलि चढ़ी. मामला फरीदाबाद की जवाहर कालोनी का है जहाँ सोनू नाम की महिला का शव उसके कमरे में चुन्नी से लटका हुआ मिला। तीन साल पहले महिला की शादी फरीदाबाद के जवाहर कालोनी में रहने वाले एक युवक कौशल सिंह से बिहार के बलिया में शादी हुई थी. परिजनों ने आरोप लगाया की शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनसे कभी बाइक तो कभी कैश की मांग करते रहते थे जबकि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर अपनी बेटी की शादी की थी लेकिन उनकी…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) गांव मिर्जापुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ डॉ. एम.पी सिंह के द्वारा सभी विद्यार्थी व अध्यापकों के लिए किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य बलबीर कौर ने गुलदस्ता देकर डॉ. सिंह का स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।इस अवसर पर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ डॉ. एम.पी सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही आपदा से बचा जा सकता है, चाहे प्राकृतिक…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) तिगांव विधानसभा के गांव चांदपुर में आज के विधायक ललित नागर का गांव के लोगों फूल मालाओं के साथ स्वागत किया वही गांव के लोगो ने ललित नागर का पगड़ी बांध कर सम्मान किया! ललित नागर ने अपने संबोधन अपने संबोधन में बताया कि यह पकड़ी गांव की मान सम्मान की पकड़ी है इसे कभी नीचे नहीं होने दूंगा! वही ललित नागर ने फरीदाबाद के दो मंत्रियों के एक साथ होने पर भी जमकर बरसे बोला कि यह मंत्री फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हैं पर फरीदाबाद की हालत इन मंत्रियों के…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) एटीएम मशीन में लगी भयंकर आग से मची भगदड़.। घटना बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव स्थित चुंगी के पास की है। जहां आज दिनदहाड़े एकाएक एटीएम से आग की लपटें निकलने लगी और आसपड़ोस के सभी दुकानदार वहां से भाग निकले। आग इतनी भयंकर थी कि यह आग आसपास की दुकानों तक पहुंच गई, लेकिन हादसे में किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने दमकल कर्मियों को वहां पर बुलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझाए जाने तक एटीएम मशीन…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा की बेटी मानुषी चिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाये दी और कहा ” हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज जीतने पर बधाई । हमें आपकी कामयाबी पर गर्व है “जहाँ पहले भी हरियाणा की बेटियों ने खेल में मैडल जीतकर हरियाणा और भारत देश का नाम रौशन किया था वहीँ आज हरियाणा की बेटी मानुषी चिल्लर ने हरियाणा और भारत का नाम दुनिया भर में रौशन किया है वहीँ उन्होंने कहा की मानुषी चिल्लर ने आज एक बार फिर से साबित कर…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) लाइन आर्ट टैटू द्वारा पांचवां अन्र्तराष्ट्रीय टैटू मेले का आयोजन कन्वेंशन हॉल सैक्टर-12 में किया गया। इस मेले में अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा मौजूद थी। मेले के आयोजक आलोक सोनी व भारत सुनेजा ने बताया कि विश्व के 16 देशों के महान टैटू कलाकारों ने हिस्सा लिया। जिसमें ईरान, फिनलैंड, इटली, गोवा, श्रीलंका, यंगिस्तान, यूके, क्रैच रिपब्लिक, नार्वे, यू.एस.ए, स्पेन, आस्टे्रलिया, फ्रांस, इटली, जर्मनी, नीदरलैण्ड व विश्व के मशहूर टैटू कलाकार जैसे स्मिथ यूएसए, फैरविजो फरारो (इटली) जज के रूप में मौजूद है। मेलेे को सफल…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) नई दिल्ली। श्री बरसाना धाम फाउण्डेशन और सिग्नेचर ग्लोबल परिवार की ओर से संयुक्त रुप से आयोजित श्री मद् भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने अपने व्याख्यान में कहा कि प्रभु में तन्मयता ही भागवत कथा का फल है। ट्रेफिक ट्रेनिंग पार्क, पंजाबी बाग मे चल रही कथा में महाराज जी ने आज श्री कपिल भगवान चरित्र, श्री कपिल गीता व श्री धु्रव चरित्र प्रसंगों पर अपना विस्तृत व्याख्यान दिया। श्री भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा का विस्तार से व्याख्यान करते…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पूरे देश में पद्मावती फिल्म के प्रसारण को लेकर चल रही आग फरीदाबाद पहुँच गई। फरीदाबाद के कई क्षत्रिय संगठनों ने आज अलग-अलग जगहों पर फिल्म के प्रसारण को लेकर कूच निकाला तथा अपना विरोध जताया। इस मोके पर क्षत्रिय समाज ने फरीदाबाद के एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा ,क्षत्रिय संगठन के प्रतिनिधियों ने यह चेतावनी दी कि अभी तो वे शालीनता से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म का प्रसारण हुआ तो भंसाली का सिर कलम करने से पीछे नहीं हटेंगे। सड़कों पर नारेबाजी कर रहे ये लोग क्षत्रिय संगठनों के हैं, जो फिल्म फिल्म पद्मावती के प्रसारण का विरोध…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 18 नवम्बर। भारतीय नौसेना के एडमिरल सुनील लाम्बा पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, नौसेना अध्यक्ष ने शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद में आयोजित निशुल्क तीन दिवसीय नौसेना स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव औरंगाबाद (होडल) में भारतीय नौसेना द्वारा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि नौसेना दिवस (04 दिसम्बर) के संदर्भ में भारतीय नौसेना द्वारा नौसेना स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। एडमिरल ने क्षेत्र के लोगों से नौसेना स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सीय परामर्श व उपचार लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) नील माधब पांडा द्वारा निर्देशित ‘कड़वी हवा’ जलवायु परिवर्तन के वास्तविक खतरे को दर्शाने वाली एक शक्तिशाली और हृदय को झकझोर देने वाली फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर शौरी एक युवा बैंक ऋण वसूली एजेंट, जबकि संजय मिश्रा एक अंधे बुजुर्ग किसान के रूप में दिखेंगे। इसमें दिखाया गया है कि दो आम लोग दो अलग-अलग मौसम की स्थिति में जीवित रहने के लिए लड़ रहे हैं, न कि उनके निर्माण के लिए। फिल्म में पानी की किल्लत और पानी न बरसने के कारण गांव में आने वाली आपदाओं को बहुत ही…