TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद में एक बार फिर पलवल से फरीदाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाले बाईपास रोड किनारे खुले आम रबड में आग लगाकर एनजीटी एक्ट को धुएं के गुब्बार में उडाती ही तस्वीरें दिखी,, जहां किसी व्यक्ति ने रबड में आग लग रखी थी जिससे पूरा क्षेत्र धुआं धुआं हो गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। जहां रोड से गुजर रहे युवक अनुज ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा था कि कहीं आग लगी हुई है पास जाकर देखा तो किसी व्यक्ति ने रबड में आग लगाई हुई थी, वहीं…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल,01 नवम्बर। बुधवार को प्रात: 07:00 बजे कैम्प कार्यालय से साईकल पर सवार होकर उपायुक्त मनीराम शर्मा ने शहर के पार्कों का रख-रखाव, सफाई व्यवस्था तथा शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बनाए जा रहे एलिवेटिड पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का गंभीरता पूर्वक जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अभिनव वत्स भी मौजूद थे। उपायुक्त ने पलवल के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और उन्होंने महसूस किया कि पलवल एक खूबसूरत शहर है। उपायुक्त ने कहा कि उनके जानकारी में लाया गया कि शहर में 20 पार्क…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला 30 OCT फरीदाबाद पहुंचे। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर चौटाला ने यह भी कहा कि किसी भी सूरत में गद्दार कार्यकर्ताओं को वह अपनी पार्टियों में नहीं लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी निवेदन किया कि कार्यकर्ता भी इस बात का विशेष तौर पर ध्यान दें कि कोई भी गद्दार पार्टी में शामिल ना हो। CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892 EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद 1 नवम्बर 2017। मानव सेवा समिति के तत्वाधान में देवउठनी एकदशी को जनकल्याण मंदिर सैक्टर-7 में जरूरतमंद 5 बालिग कन्याओं का सामुहिक विवाह आयोजित किया गया। जिसमें सभी जोड़ों को 7 फेरों की रस्म के बाद एक 8वां फेरा भ्रूण हत्या न करने के वचन का कराया गया। इस अवसर पर शहर के दानी व समाजसेवियों ने विवाह समारोह में शामिल होकर कन्यादान-महादान के संकल्प के साथ कन्यादान किया और वर-वधु को उनके मंगलमय भविश्य की कामना के साथ आर्शीवाद दिया। सभी 5 दुल्हों की बारात समिति के कार्यालय मानव भवन से…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )फरीदाबाद, 1 नवंबर। एनआईटी विधानसभा 86 हलके के समस्त निवासीगण, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं ने हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं एनआईटी हलकेे के विधायक पं. शिवचरण लाल शर्मा का जन्मदिन जवाहर कालोनी स्थित उनके कैंप कार्यालय में राजीव कालोनी, संजय कालोनी, गौच्छी, जीवन नगर, गुरूद्वारा रोड, डबुआ कालोनी, नंगला रोड वासियों ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया और उनका फूलमालाओं और बुक्के देकर जोरदार स्वागत किया। सारन चौक से अनेकों कालोनियों के लोग सुबह-सुबह पूर्व मंत्री के निवास पर गुलदस्ते और बुक्के लेकर उनके निवास पर पहुंचे जहां बधाईयां देने वालों का…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद: शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ हरियाणा द्वारा सैक्टर 55 स्थित संस्था के मुख्य कार्यालय पर हरियाणा का जन्म दिवस बड़ी धूम-धाम से केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर फेडरेशन के चेयरमैन प्रदीप राणा,मुख्य तकनिकी निर्देशक कराटे मास्टर गंगेश तिवारी व वरिष्ठ समाज सेवी नीरज वाजपेयी ने अपने समर्थकों के साथ केक एक दूसरे को खिलाकर हरियाणा का जन्म दिवस हर्षोउल्लास से मनाया। इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप राणा ने कहा कि हम बड़े ही भागयशाली है जोकि हरियाणा की धरा पर निवास करते हैं जहां मेहनत मजदूरी करके यहां के लोगो…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )फरीदाबाद। दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में मिस्टर दिल्ली बनकर सिल्वर मैडल जीतने वाले गांव अटाली निवासी गौरव रुहल का आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी नयनपाल रावत ने सेक्टर-15ए स्थित अपने निवास पर मुंह मीठा कराकर व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। श्री रावत ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गौरव की इस उपलब्धि से न केवल गांव अटाली बल्कि समूचा पृथला क्षेत्र के साथ-साथ फरीदाबाद जिले का नाम रोशन हुआ है इसलिए इस प्रतिभाशाली युवा से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद 31 अक्टूबर। फरीदाबाद में पाल बघेल सभा द्वारा एक साथ 51 जोडों का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाया गया, जिसमें 51 दूल्हें एक साथ घोडी पर चढकर नगर निगम सभागार पहुंचे, जहां दुल्हनें उनका इंतजार कर रही थी, इस बारात चढत में देखा गया कि न तो डीजे से ध्वनि प्रदूषण था और ना ही आतिशबाजी से वायु प्रदूषण। समाज को संदेश देने वाली एक साथ हुई 51 जोडों की शादियों ने दहेज प्रथा जैसी कुरूती का विरोध किया और सभी ने हिंदु रिति रिवाज के साथ मंडपों में एक साथ वरमाला…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) डी ए वी शताब्दी कॉलेज के सभागार में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गयी | इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने सबसे पहले उन्हें श्रधांजलि दी | छात्रों को सम्बोधित करते हुए डॉ सतीश आहूजा ने अखंड भारत निर्माण में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान के बारे में बताया | प्रोफेसर मुकेश बंसल ने सभी को शपथ दिलाईए श्मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्रीय एकताए अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा। और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 31 अक्तूबर। हमारे देश में अनेक भ्रष्टाचार निरोधक संस्थाएं कार्य कर रहीं है। लेकिन उनके प्रयास जन भागीदारी के बिना संभव नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार पूरे देश में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 30 अक्तूबर से 04 नवम्बर तक भ्रष्टाचार जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार से जुडे तरीकों और इनकी शिकायत करने के बारे में जागरूक करना है। यह विचार जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एसडी आर्य ने आज अपने…