TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल,31 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को छ: मार्गीय बनाने, ऐलिवेटिड पुल निर्माण, ईस्टर्न पैरिफरल ऐक्सप्रेसवे निर्माण, रेलवे कॉरीडोर के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त मनीराम शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और संबंधित विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजू चौधरी, पलवल के उपमण्डल अधिकारी(ना.) एस.के. चहल, जिला राजस्व अधिकारी धीरज चहल, जिला राजस्व अधिकारी फरीदाबाद पी.डी. शर्मा,जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रोजेक्टों के कार्यों को प्राथमिकता से तीव्र…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 31 अगस्त। जिला एवं सत्र न्यायधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा बत्रा ने गांव बहरोला में अनाथ बालिकाओं के उत्थान एवं कल्याण को समर्पित संस्था ऐबल चेरिटीज स्थित पे्रम घर अनाथालय(बालिका) का दौरा किया। दौरे के दौरान उनके साथ मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मोना सिंह भी मौजूद थी। जिला एवं सत्र न्यायधीश ने अनाथालय में रह रही बालिकाओं के रहने, भोजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति आदि अन्य सुख-सुविधाओं का अवलोकन किया। दौरे के दौरान जिला एवं सत्र न्यायधीश नेे पे्रम…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )पलवल, 31 अगस्त। ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार के दृष्टिगत पलवल जिला क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखे जाने की दिशा में जिलाधीश मनीराम शर्मा ने जिला क्षेत्र में डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार पुलिस स्टेशन सदर, पुलिस स्टेशन कैम्प, पुलिस स्टेशन सिटी क्षेत्रों के लिए पलवल के तहसीलदार अनिल कुमार (8607447447) को, पुलिस स्टेशन चांदहट क्षेत्र के लिए पलवल के नायब तहसीलदार रणसिंह (9467305047) को, पुलिस स्टेशन होडल क्षेत्र के लिए होडल के तहसीलदार संजीव नागर (9813233140) को, पुलिस स्टेशन हसनपुर क्षेत्र के लिए हसनपुर के…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदबाद मे आई आफत की बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बरसात का पानी दुकानों में भर गया है। सड़कें पूरी तरह टूट गई हैं । बरसात ने जहां लोगों का काम धंधा चौपट कर दिया है, वहीँ आम आदमी का सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। तेज बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया और नेशनल हाइवे के अलावा अंदर शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। इस मौसम यह बरसात बहुत दिनों के बाद हुई है .. कहीं कहीं ओले पड़ने की सूचना भी मिली।…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद में एक बार फिर महिलाओं को मिलेगा रैंप पर उतने का मौका, डिवालिसिस द्वारा मिसिज दिल्ली एनसीआर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसके तहत 2 सितंबर को ऑडिशन फरीदाबाद के पारसनाथ मॉल में लिये जायेंगे, प्रतियोगिता को दो वर्गो में बांटा गया है पहले वर्ग में 21 से 35 साल तक की शादीशुदा महिलायें भाग लेंगी तो वहीं दूसरे वर्ग में 35 से 50 साल तक महिलायें भी हिस्सा ले पायेगी। प्रतियोगिता के जरिये महिला सशक्तिकरण को बढावा दिया जायेगा तो वहीं तेजाब पीडितों का होंसला बढेगा और जागरूकता फैलाई जायेगी। ऑडिशन के…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद 30 अगस्त। अखिल भारतीय मौर्य महासभा हरियाणा इकाई के द्वारा प्रदेश सचिव कमल सैनी व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द कुशवाहा की जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशीष मौर्य मौजूद थे। उन्होंने बताया कि खेल जगत में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक दिलाकर भारत का नाम रोशन किया व उनके जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सरकार से भारत रत्न दिलाने की अपील की। मंच संचालन महासचिव संजीव…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 30 अगस्त। हरियाणा स्वर्ण जयंती प्राधिकरण के माध्यम से स्वर्ण जयंती उत्सव वर्ष के दौरान आयोजित किए जा रहे जादू शो के दौरान जादूगर सम्राट शंकर व जूनियर जादूगर सम्राट शंकर ने आश्चर्यचकित करने वाले प्रदर्शनों का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। जादू के शो में जादूगर सम्राट शंकर द्वारा खचाखच भरे हॉल में दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, एड्स से बचाव, नशे से दूर रहने, वृक्षारोपण, कन्या भू्रण हत्या की रोकथाम बारे तथा पर्यावरण बचाओं जीवन बचाओ का संदेश दिया। दूसरे दिन के सायंकालीन सत्र…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी (एमआरआईयू) की फैकल्टी ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज (एफएमइएच) के द्वारा नैशनल मीडिया कॉनक्लेव का आयोजन मीडिया आउटरीच: जिम्मेदारी व जवाबदेही विषय पर किया गया। कॉनक्लेव में बतौर विषय अतिथि बीएजी नैटवर्क की चेयरपर्सन व एमडी श्रीमति अनुराधा प्रसाद, गो न्यूज के फाउंडर एंड एडिटर इन चीफ श्री पंकज पचौरी, द वायर के फाउंडिंग एडिटर श्री एमके वेनू, राज्यसभा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री राजेश बादल, इंडिया टूडे से श्री अजीत अंजुम, इंडिया फाउंडेशन जनरल के एसिस्टैंट एडिटर श्रीमति शुभस्त्रा मौजूद, इकोनोमिक्स टाइम्स डॉट कॉम के कंसल्टिंग एडिटर श्री सौरभ…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद : सिर्फ शानदार सड़कें ही नहीं बल्कि सड़क के दोनों ओर हरियाली भी फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जरूरी है और हरित हरियाणा अभियान में पर्यावरण मंत्री का शहर सबसे आगे होना चाहिए। इस संदेश के साथ युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने सेक्टर 6 के वाईएमसीए चौक के आस पास ग्रीन बेल्ट में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली और वाईएमसीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा चलाए गए हरित हरियाणा अभियान का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। इस अभियान ने वाईएमसीए चौक के पास ग्रीन बेल्ट का नजारा बदल दिया है।…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) एक डेटिंग ऐप के जरिए सोशल साइट पर दोस्ती कर दिल्ली के एमबीबीएस युवक को फरीदाबाद बुलाकर लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सिविल इंजीनियर सहित तीनों लुटेरे दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोस्ती करने वाले शातिर युवकों ने अपने साथियों संग मिलकर युवक से 9 हजार रुपये, मोबाइल व डेबिट कार्ड लूटा था। लुटेरे दोस्तों ने एमबीबीएस युवक को गौतम नगर, ग्रीन पार्क नई दिल्ली से फरीदाबाद बुलाया और सूरजकुड पहाडी क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ लूट की। सोशल साइट पर दोस्ती करने वाले युवक व युवतियां सावधान…