TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : पिछले कई महीनो से बल्लभगढ़ की सुभाष कालोनी बाला जी रोड की रिहायशी इलाके में सीवर के पानी के ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगो ने आज नगर निगम फरीदाबाद मुख्यालय पर नारेबाजी की और मेयर सुमन बाला से अपनी समस्या को लेकर मिले और उन्हें लिखित में ज्ञापन भी सौपा। जिस पर मेयर ने उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दिया। फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे यह लोग बल्लभगढ़ की सुभाष कालोनी बालाजी रोड के निवासी है जो पिछले कई महीनो से सीवर के ओवरफ्लो पानी की समस्या…
Author: Ajay verma
फरीदाबाद, 18 अप्रैल : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैशलेश मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के गांव अगवानपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर के 126वें जयंती समारोह में लोगों को डिजिटल लेनदेन के अंतर्गत भीम ऐप कैशलेश ट्रांजेक्शन को अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। इस मौके पर श्री गुर्जर ने नगर निगम की ओर से 14 लाख रुपए की…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : 18 अप्रैल 2017। नेशनल सोसायटी फॉर असिस्टिड रिप्रा्रेडक्शन के हरियाणा चैप्टर का 22वां राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस का आयोजन 21 अप्रैल से 23 अप्रैल 2017 तक गुरुग्राम स्थित हयात रीजेंसी में किया जा रहा है। कांफ्रेंस का उद्घाटन 21 अप्रैल 2017 को हरियाणा के स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज करेंगे। इंफर्टिलिटी पर आयोजित इस कांफ्रेंस में विश्वभर के करीब 2000 डॉक्टर भाग लेंगे। इंफर्टिलिटी की समस्या पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की यह सबसे बड़ी कांफ्रेंस है। इस मौके पर इंडियन सोसायटी फोर असिस्टिड रिप्रा्रेडक्शन के प्रेजिडेंट डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, सचिव…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) : कुश्ती और कबड्डी सिर्फ खेल नहीं ,बल्कि ये हरियाणा की परंपरा और संस्कृति का हिस्सा हैं। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पृथला में कबड्डी टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर व्यक्त किए। कबड्डी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा की माटी से कबड्डी और कुश्ती का अटूट रिश्ता है। विपुल गोयल ने कहा कि मिट्टी के ये खेल भले ही अब मैट पर भी खेला जाता हो लेकिन हरियाणा के पहलवानों का लगातार दबदबा बरकरार है। उन्होने कहा कि कबड्डी और कुश्ती की लीग…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : फरीदाबाद तिकोना पार्क स्थित तव प्रसाद रेस्टोरेंट में सर्वप्रिय भारत न्यूज पेपर के संस्थापक स्व: श्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा की पुण्य तिथि पर श्रद्वांजली सभा का आयोजन किया गया यह आयोजन सर्वप्रिय न्यूज पेपर की मुख्य संपादक उषा शर्मा व फोटो जर्नलिस्ट प्रवीन बांकुरा के सहयोग से किया गया इस अवसर पर शिक्षाविद्व डॉ.एमपी सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा व विशेष अतिथि नगर निगम की मेयर सुमन बाला ,राजेश नागर व अमन गोयल थे । इस दौरान मेयर सुमन बाला ने कहा कि बेटी आज बेटो से किसी भी…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) : फरीदाबाद एनआईटी की पर्वतीय कालोनी डिस्पोजल पर आज शराब के ठेके को लेकर महिलाओ ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया और ठेके में तोड़फोड़ तक कर डाली। मामला इतना बढ़ गया की मौके पर पहुंची सारन थाना पुलिस ने आपा खो दिया और बिना महिला पुलिस के उन्होंने महिलाओ के साथ धक्का मुक्की की और कई महिलाओ को थप्पड़ भी मारे। इस पर महिलाये बेकाबू हो गयी यहाँ तक की पुलिस ने कई महिलाओ को जबरन जिप्सी में बैठाकर बंद कर दिया जिसे छुड़ाने के लिए महिलाओ ने जिप्सी का घेराव कर दिया। दरअसल इस ठेके को…
todayexpressnews.com फरीदाबाद 15 अप्रैल ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) : बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने सदैव दलितों, पिछड़ो एवं समस्त सभी वर्गो के उत्थान को लेकर संघर्ष किया और आज हम सभी को इस दिन इस बात का प्रण करना चाहिए कि हमें भी उनके बताये हुए आदर्शो पर चलकर देश, प्रदेश की उन्नति मे सहायक बनना चाहिए यह उदगार फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला ने कल बीती देर शाम 2 सी ब्लॉक स्थित बाल्मीकि मंदिर में आयोजित डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर भारी संख्या में बाल्मीकि…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD (रिपोर्ट अजय वर्मा ): फरीदाबाद मेट्रो सर्विस यानी वॉयलेट लाइन शुक्रवार को स्लो रही। जिसका कारण मेट्रो ट्रैक में तकनीकी खराबी का आना है। मेट्रो सर्विस के स्लो होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। शुक्रवार को फरीदाबाद में मेट्रो एक घंटे के अंतर से चल रही है । जिस कारण लोग अपनी मंजिल पर समय से नहीं पहुंच पाए। वहीं मेट्रो की स्लो सर्विस का फायदा ओटो चालकों ने जमकर उठाया। उन्होंन मनमानें दाम वसूल लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। खबरे देने के लिए संपर्क करे AJAY VERMA 9716316892 EMAIL…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD (रिपोर्ट अजय वर्मा ): पिछले एक दशक से दलितों के ऊपर अत्याचार की दर्जनों घटनाएं हुई है उनमे लिप्त दोषियों को जो सजा मिलनी चाहिए थी वह दोषी साफ़ बचकर निकल गए है इसमें सरकार की संवेदनहीनता दिखाई देती है. आज केवल बाबा साहब को एक दिन की श्रद्धांजलि देने से काम नहीं चलेगा बल्कि उन्होंने संविधान में जो इस मुल्क के लोगो को अधिकार दिए है उनको संरक्षण देना सरकार की ज़िम्मेदारी है और संविधान के तहत उन्हें प्रोटेक्शन मिलना चाहिए। यह बयान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तँवर ने डाक्टर आंबेडकर जयंती के मौके पर फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में…