TODAY EXPRESS NEWS : 23 नवम्बर 2018, फरीदाबाद/पलवल / Advance इंस्टिट्यूट कॉलेज (AITM), पलवल में आयोजित तीन दिवसीय अन्तर-महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में जे सी बोस विश्वविद्यालय YMCA की टीम विजय रही, इस टूर्नामेंट का आयोजन जे सी बोस विश्वविद्यालय YMCA द्वारा ही Advance कॉलेज पलवल के क्रिकेट मैदान पर करवाया गया था, तीन दिवसीय टूर्नामेंट की शुरुआत 20 नवम्बर 2018 को हुई थी, इसमें फरीदाबाद और पलवल के कुल 8 कॉलेजों की टीम ने हिस्सा लिया, तीन दिनों के तीन राउंड मुकाबले के बाद सेमी-फाइनल में जे सी बोस ymca ने दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (DITM फरीदाबाद) को हराया और Echelon इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने advance इंस्टिट्यूट को हराया।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
