Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » YMCA – विश्वविद्यालय के छात्रों ने घर – घर जाकर गरीब बच्चो के लिए इकठ्ठा किये खिलौने , किताब और कपडे

YMCA – विश्वविद्यालय के छात्रों ने घर – घर जाकर गरीब बच्चो के लिए इकठ्ठा किये खिलौने , किताब और कपडे

Ajay vermaBy Ajay verma12/11/2017Updated:12/11/2017No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) वाईएमसीए  विश्वविद्यालय , फरीदाबाद के छात्रों द्वारा ” जॉए ऑफ़ गिविंग ” अभियान की शुरूआत की गयी। इस अभियान का उद्देश्य  लोगों द्वारा दान किये गए पुराने कपडे, किताबें और खिलौने को इकठ्ठे करके अनाथ आश्रम, गरीबों और हर ज़रूरतमंदों के पास पहुँचाना है। इस अभियान की शुरुआत विश्विद्यालय के वाईस चांसलर प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार द्वारा किया गया।  इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर के प्रोफ़ेसर नरेश चौहान ख़ास तौर पर मौजूद रहे. वहीँ विश्वविद्यालय के सभी छात्र मौजूद रहे। बीते शनिवार को छात्रों ने घर – घर जाकर इस अभियान के बारे में जागरूकता फैलायी वहीँ लोगो ने भी  वाईएमसीए के छात्रों द्वारा इस पहल को खूब सराहा और गरीब बच्चो के लिए कपडे , खिलोने आदि ज़रूरत का सामान छात्रों को दिया और कहा की यदि इसके अलावा वह और भी मदद कर सके तो वह कालेज आकर उनसे संपर्क करेंगे।  

इस कार्यक्रम की तर्ज पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने “नेकी की दीवार” नाम से भी एक और अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत बच्चे इस्तेमाल में लायी हुए कुछ चीज़ ( किताबें, कपड़ें आदि ) दीवार के पास छोड़ जाते है, जिस ज़रूरतमंद को इन चीज़ों की आवश्यता होती है वह अपने काम की चीज़ यहाँ से ले जाता है।  विश्वविद्यालय का प्रयास गरीबी और विवशता से लड़ने की ओर उठाया गया सराहनीय कदम है। यह समाज में बदलाव की दिशा की ओर लिया गया  एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए छात्रों ने उनके बीच के छात्र चिराग , गीतू और कन्हैया का धन्यवाद किया जिन्होंने इस अभियान से उन्हें जोड़ा और उनसे जरूरी दिशा निर्देश दिए. छात्रों ने बताया की इस अभियान से जुड़कर उन्हें बेहद सकून महसूस हो रहा है और आगे भी वह इस अभियान से जुड़े रहेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए  डाक्टर सोनिया बंसल की मुख्य भूमिका रही जिन्होंने अपनी दूरगामी सोच के चलते छात्रों को इस अभियान से जोड़ा जिससे गरीब और ज़रूरतमंद बच्चो की वह मदद कर पाए.  उन्होंने छात्रों और वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार और डीन स्टूडेंट वेलफेयर के प्रोफ़ेसर नरेश चौहान का इस अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए धन्यवाद किया।  
 
(  अभियान से सम्बंधित देखिये कुछ और तस्वीरें )  

……………………………………………………………………………

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.