TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 23 फरवरी। स्वामी नाथन रिपोर्ट और कर्जा माफी की मांग को लेकर मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रहे किसानों को उपरी आदेशों के बाद फरीदाबाद पुलिस ने सेक्टर 16 अनाज मंडी में रोका हुआ है, जहां किसानों को कई राजनैतिक दलों और दूर दारज के किसानों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है, इसी समर्थन की कडी में अन्ना हजारे की टीम से जसवंत पवार भी सैंकडों युवाओं के साथ किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे किसानों को अन्ना हजारे की ओर समर्थन दिया। इस दौरान युवाओं ने जोश में आकर किसान विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हर स्थिति में किसानों के साथ बने रहने का भरोशा जताया।

