Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » आम आदमी पार्टी द्वारा ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ का आज फरीदाबाद में समापन हो गया – आप नेता धर्मबीर भड़ाना

    आम आदमी पार्टी द्वारा ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ का आज फरीदाबाद में समापन हो गया – आप नेता धर्मबीर भड़ाना

    Ajay vermaBy Ajay verma07/01/2018No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 7 जनवरी। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ का आज फरीदाबाद में समापन हो गया। फरीदाबाद से अंतिम यात्रा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में राजन गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू की गई। इस यात्रा को वरिष्ठ आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा सैक्टर-28, 29 से आरंभ होकर सैक्टर-8 में आकर समाप्त हुई। यात्रा में सैंकड़ों वाहनों का काफिले के साथ हजारों लोग शामिल थे। ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ में पदम भूषण अवार्ड से सम्मानित डा. ब्रह्मदत्त विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने बताया कि आप पार्टी ने प्रदेशभर में सत्ता परिवर्तन को लेकर एक मुहिम छेड़ी हुई है, जिसका नाम है ‘बदलो हरियाणा यात्रा’। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के सभी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से लोगों को परिवर्तन की मुहिम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में फैल रहे भ्रष्टाचार, भू-माफियाओं और गुंडागर्दी को खत्म करना चाहती है। प्रदेश की खट्टर सरकार जोकि प्रदेश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है, उसको उखाड़ फेंकना ‘आप’ पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की है, जोकि लोगों को सुशासन देगी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जिस प्रकार से नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्य कर रही है, उससे लोग काफी खुश हैं और उनकी कार्यशैली एवं ईमानदारी को लोग पसंद करते हैं। हरियाणा में भी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और लोगों को सुशासन मिलेगा। आज दिल्ली में उच्च स्तर की शिक्षा, मेडिकल सुविधा, बिजली बिलों में भारी कटौती, पानी की उपलब्धता सभी में सुधार है। उनके विकास कार्यों को देखकर केन्द्र की भाजपा सरकार तक घबरा रही है। आप आदमी पार्टी के फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजन गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश का नागरिक त्राहि-त्राहि कर रहा है, मगर विपक्षी पार्टियां अपनी भूमिका नहीं निभा रही हैं। केवल आम आदमी पार्टी की एक ऐसी पार्टी है, जो आम गरीब नागरिकों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित पदम श्री अवार्डी डा. ब्रह्मदत्त ने कहा कि वो ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ का समर्थन करते हैं, क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार आज अपने ध्येय से भटक गई है और सत्ता के नशे में चूर है। कभी ‘जीरो टोलरेंस’ की बात करने वाले मुख्यमंत्री आज स्वयं भ्रष्टाचार को पोषित कर रहे हैं। ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ में सुमन वशिष्ठ, सी एस दलाल, बडख़ल संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, एनआईटी प्रभारी राजूद्दीन, ब्रजेश नागर, अखिल भारतीय, विनोद भाटी, एस पी चित्रा, हीरालाल सोनी, राजकुमार पांचाल, शैलेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार, अमर प्रजापति, मूलचंद शर्मा, अरविन्द पाठक, वरूण, प्रशांत नासा, पवन अरोड़ा, प्रवीण बैसला, विजय गोदारा आदि सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.