Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » इंटरनेट आफ थिंग्स तकनीक की जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन

इंटरनेट आफ थिंग्स तकनीक की जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Ajay vermaBy Ajay verma06/03/2018No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 6 मार्च – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्र्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के इलेक्ट्रिानिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों तथा संकाय सदस्यों को इंटरनेट आफ थिंग्स के उभरते क्षेत्र के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘इंटरनेट आफ थिंग्स (आईओटी) के उपयोग द्वारा सिस्टम डिजाइन’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला आज प्रारंभ हो गई। कार्यशाला में विश्वविद्यालय तथा आसपास के शिक्षण संस्थानों से 50 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को आईओटी डिजाइन के अभ्यास एवं अनुभव के लिए विशेष सत्र का आयोजन भी किया जायेगा।

कार्यशाला का उद्घाटन बिट्स पिलानी के वरिष्ठ प्रोफेसर और सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रशेखर तथा कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुनीष वशिष्ठ भी उपस्थित थे। सत्र को संयोजन डॉ. प्रदीप कुमार तथा रश्मि चावला ने किया।

अपने संबोधन में प्रो. चंद्रशेखर ने आईओटी तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट आफ थिंग्स इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उभरती तकनीक है और इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए जरूरी है कि इस नई तकनीक को सीखे। उन्होंने प्रतिभागियों को आईओटी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवीन खोज करने के लिए भी प्रेरित किया।

सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि देश ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी प्रगति की है और अब मुख्य फोकस इंटरनेट आफ थिंग्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स के उन्नत क्षेत्र को गति देने के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला सभी प्रतिभागियों के लिए बेहतर अवसर है कि वे इस तकनीक को समझे तथा समाज में इंजीनियरिंग से संबंधित समस्याओं के समाधान में अपना योगदान दें।

कार्यशाला के पहले दिन सत्र को सीएसआईआर-सीईईआरआई पिलानी के मुख्य वैज्ञानिक राज सिंह तथा कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बी. प्रसाद ने भी संबोधित किया।

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769 

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.