TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) एनएच तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने के लिए विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को स्वच्छ रहने और दूसरों को स्वच्छता के प्रति भी संवेदनशील होने की सीख दी गई। उन्हें इस मौके पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इसमें छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।

