TODAY EXPRESS NEWS : तस्वीर में दिखायी दे रही बाटा – हाडवेयर चौक के मध्य स्थित यह वही टाटा स्टील कंपनी का यार्ड है जिसके इसी मुख्य द्वार से पूर्व कर्मचारी दाखिल हुआ और सीधा सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल के दफ्तर में गया और जाते ही एक के बाद एक पांच गोलियां उस पर दाग दी. दफ्तर में फैला खून इस बात की गवाही दे रहा है की हत्यारे ने किस कदर खून की होली खेली है. ह्त्या करने के बाद हत्यारा कंपनी के दूसरे गेट से फरार हो गया. ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज़ सुनकर कंपनी में हड़कंप मच गया और घायल को निजी हस्पताल लेजाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दफ्तर के अन्य प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी ने बताया की मैंने उसे देखा और मैं तुरंत नीचे झुक गया इतने में वह पूर्व कर्मचारी गोलियां दागकर फरार हो गया.
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
