Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » दिल्ली की उर्वशी ने भारतीय विवाहित महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए ‘मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी

दिल्ली की उर्वशी ने भारतीय विवाहित महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए ‘मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी

Ajay vermaBy Ajay verma14/04/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली उर्वशी सालारिया चावला, लंदन में कलर्स टीवी और बैंड वर्क द्वारा आयोजित ‘मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा के फाइनल राउंड में उर्वशी सालारिया चावला फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। इसका ग्रैंड फिनाले 15 अप्रैल को लंदन के हिल्टन टॉवर ब्रिज होटल में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि ब्रिटिश भारतीयों और यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली एशियाई विवाहित महिलाओं के लिए ‘मिसेज इंडिया यूके’ यूनाइटेड किंगडम का एक अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता है। उन्होंने एक बड़े मंच पर विवाहित भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्होंने कई बंधनों एवं रुकावटों को परे धकेल दिया है।

बता दें कि उर्वशी एक पत्रकारिता स्नातक हैं और विमानन उद्योग में काम कर चुकी हैं।इसके साथ ही वह एक ब्यूटी ब्लॉगर और मेकअप उद्योग की एक सफल उद्यमी भी हैं, जो भारत में एक ब्यूटी स्टूडियो चलाती हैं, साथ ही लंदन में एशियाई दुल्हनों के लिए एक सम्मानित मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। लेकिन, इतना सब कुछ हासिल करने के बाद आज वह बड़े पैमाने एवं विस्तृत प्लेटफार्म के जरिये ब्रिटेन में रहने वाले विवाहित एशियाई महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

   शादी करने के बाद से उर्वशी सालारिया चावला चार वर्षों से लंदन में रह रही हैं। इतना ही नहीं, उर्वशी एक पर्यावरणविद् भी हैं, जो जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाने में विश्वास रखती हैं। वह कई पौधरोपण अभियान का संचालन कर चुकी हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अर्थ आॅवर अभियान जैसे पर्यावरण संबंधी गतिविधियों से भी स्वयंसेवी के तौर पर जुड़ी हुई हैं। उर्वशी ‘एक उद्देश्य के लिए सौंदर्य’ की अवधारणा में विश्वास करती हैं। वह ‘मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा में 30 अन्य मल्टीटैलेंटेड फाइनलिस्ट के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।

   उल्लेखनीय है कि ‘मिसेज इंडिया यूके’ प्रतियोगिता का मकसद एशियाई विवाहित महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सामथ्र्य के हिसाब से किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर प्रदान कराना है। यह प्रतियोगिता अपने मेंटर्स की मदद से विदेशों में भारतीयों की विविध संस्कृतियों के बीच संबंधों को सीखने, आत्मविकास, आत्मविश्वास और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है। उर्वशी और ‘मिसेज इंडिया यूके’ प्रतियोगिता की अन्य सभी प्रतियोगी फिलहाल विभिन्न सलाहकारों के साथ गहन प्रशिक्षण के दौर से गुजर रही हैं।

   इस प्रशिक्षण के दौरान इन प्रतिभागियों के लिए फिटनेस, कैटवॉक, एक्टिंग, फोटोशूट जैसे कई सेशंस हैं। उर्वशी बताती है, ‘हमारे मेंटर्स ने हमारी इस प्रशिक्षण यात्रा के दौरान हर किसी की व्यक्ति सहायता करने के साथ ही खुद पर ध्यान केंद्रित करने के टिप्स बताने के साथ हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे ऑनलाइन सेशंस के माध्यम से भी हमें सलाह उपलब्ध करा रहे हैं।’ उल्लेखनीय है कि ‘सुंदरता शारीरिक नहीं, मानसिक और दिल से होना चाहिए’ के सिद्धांत पर यकीन करने वाली उर्वशी ने हाल ही में ‘मिसेज इंडिया यूके’की उपटाइटल ‘मिसेज इंडिया ग्लैमरस’ खिताब जीता है।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.