TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) फरीदाबाद में बलात्कार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में ताजा उदाहरण कल देर रात का है, जहां 6 लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर दिया। लड़की दिल्ली की रहने वाली है और उसे फोन करके फरीदाबाद बुलाया गया था। देर रात हुई इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे के पास सेक्टर की है जहां एक कबाड़ गोदाम में दरिंदों ने पूरी घटना को अंजाम दिया।
महिला थाना प्रभारी सुशीला की माने तो कल देर रात उन्हें सूचना मिली की एक युवती के साथ 6 लोगों ने बलात्कार कर दिया है। पुलिस ने सभी 6 लोगों के खिलाफ सामहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी की माने तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
