Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 23
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पलवल – स्वच्छ मैप ऐप्लीकेशन के जरिये दुरूस्त होगी शहर की सफाई व्यवस्था

पलवल – स्वच्छ मैप ऐप्लीकेशन के जरिये दुरूस्त होगी शहर की सफाई व्यवस्था

Ajay vermaBy Ajay verma09/12/2017No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) पलवल, 08 दिसम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजू चौधरी ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से अब शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र दुरूस्त हो सकेगी। शहर में जगह-जगह लगने वाले गंदगी के ढेर नजर नहीं आएंगे। इसके लिए सरकार ने शहरों की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए स्वच्छ मैप मोबाईल ऐपलीकेशन सिस्टम शुरू किया है। यह व्यवस्था प्रदेश के सभी नगर निगमों तथा नगर परिषद व नगर पालिकाओं में शुरू कर दी गई है। 

अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजू चौधरी के निर्देशानुसार पलवल शहर में भी यह सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इस सिस्टम के तहत आमजन को गंदगी वाली जगह की स्वच्छ मैप के जरिये फोटो अपलोड करनी होगी, जो संबंधित क्षेत्र के सफाई निरीक्षक के मोबाईल में अपने-आप दर्शाएगी। फोटो के साथ लोकेशन का पता चलेगा। इसके बाद वहां की सफाई व्यवस्था को शीघ्र दुरूस्त करना सफाई निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी। इस पर यदि सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं होती है तो गंदगी की फोटो उच्च अधिकारियों के पास जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। 

उन्होंने बताया कि एक क्लिक से सफाई की इस व्यवस्था के लिए नागरिक एंड्रायड मोबाईल फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर पर स्वच्छ मैप टाईप करके इसे डाउनलोड करें। इसके बाद जहां पर नागरिकों को शहर में पार्क, चौराहे, बाजार, सडक़, बस स्टैंड या अन्य किसी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के ढेर नजर आए तो वे तुरंत इस ऐप के जरिये फोटो अपलोड करें। फोटो अपलोड होने के साथ ही गंदगी की लोकेशन भी सफाई निरीक्षक को अपने आप दिखाई देगी। जोकि वहां की सफाई करवाएंगे और सफाई होते ही उस जगह का फोटो अपलोड करेगा। सफाई व्यवस्था दुरस्त होते ही एप पर लोकेशन के साथ ग्रीन सिग्नल फोटो डालने वाले नागरिक को नजर आएगा।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

जीराम जी योजना का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान लाना है : विपुल गोयल

09/01/2026

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को प्रदान किया सम्मान

30/12/2025

नेशनल हाइवे और मेट्रो से जुड़ेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

20/11/2025
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.