Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फरीदाबाद प्रशासन ने कर्मचारियों के जेल भरो आंदोलन के समाने टेके घुटने

    फरीदाबाद प्रशासन ने कर्मचारियों के जेल भरो आंदोलन के समाने टेके घुटने

    Ajay vermaBy Ajay verma28/06/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) वर्षो से लंबित पडी हुई मांगों को लेकर सरकार से लड़ाई लड़ रहे अलग अलग विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ लामबंध होकर आज फरीदाबाद जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन कर अपनी अपनी गिरफ्तारियाँ दी। आंदोलन में शामिल हुए दर्जनों विभागों के हजारों कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये और फिर पुलिस से भी टकराव किया, इस दौरान प्रशासन के जेल में ले जाने के पूरे प्रबंध न होने के चलते कर्मचारियों ने खुद पैदल मार्च करते हुए सैंट्रल थाने में गिरफ्तारी दी, जहां प्रशासन ने कर्मचारियों के सामने घुटने टेकते हुए कर्मचारियों को सांकेतिक गिरफ्तार कर रिहा कर दिया।

    एक बार फिर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले दर्जनों अलग अलग विभाग के हजारों कर्मचारियों ने एक साथ लांबद होकर आज लघु सविचालय सेक्टर 12 पर हल्ला बोला और प्रशासन के दांत खट्टे कर दिये। हजारों कर्मचारियां का पहले जिला मुख्यालय पर पुलिस के साथ टकराव हुआ और फिर सभी कर्मचारियों ने अपन अपनी गिरफ्तारियां दी, मगर प्रशासन की ओर से गिरफ्तारी के लिये सम्पूर्ण व्यवस्था न होने के चलते आधे कर्मचारी ही बसों में बैठ पाये और आधे कर्मचारी बाहर रह गये, जिससे गुस्साये कर्मचारियों ने पैदल मार्च करते हुए खुद सैंट्रल थाने में जाकर अपनी गिरफ्तारियां दी। जहां प्रशासन की ओर से पहुंचे एसडीएम सतवीर मान ने कर्मचारियों के सामने घुटने टेकते हुए कहा कि उनके पास पूरे प्रबंध नहीं है इसलिये वह कर्मचारियों को गिरफ्तार करने में असमर्थ हैं सांकेतिक गिरफ्तार करके सभी को रिहा किया जाता है।
    वहीं सैंकडों महिलाओं के साथ पहुंची सचिव सुधा ने कहा कि करीब 8 सौ आशा वर्करों ने आज गिरफ्तारी दी है क्योंकि फरवरी में सरकार के साथ 3 हजार रूपये महीने वेतन देने को लेकर समझौता हुआ था जिसे लागू नहीं किया गया है।  नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले जेल भरो आंदोलन किया गया है जिसके चलते सभी कर्मचारी गिरफ्तारी देने आये हैं,, कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांग है कि 2014 में जो पिछली सरकार की पॉलिसी के तहत भर्तियां हुई थी मौजूदा सरकार ने उसकी भी सही ढंग से पैरवी नहीं की जिसके चलते 31 मई को कोर्ट का नोटिस आया है. जिसके बाद 4654 कर्मचारियों के कच्चे होने का खतरा पैदा हो गया है। अब  हाई कोर्ट ने 6 महीने के अंदर लाखो कर्मचारियों की भर्ती कर लाखो कच्चे कर्मचारियों को निकलने का आदेश दिया जिससे लाखो कर्मचारियों पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई है। इसलिए वह चाहते है की हरियाणा सरकार विधानसभा में प्रस्ताव पास करके सदन में भेजे। वहीं शास्त्री ने पुरानी लंम्बित पडी हुई मांगो को बताते हुए कहा कि न तो सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया, और न ही समान काम समान वेतन दिया है इसके अलावा लगातार कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में विधानसभा सत्र के अगले दिन घेराव किया जायेगा और आर पार की लडाई का ऐलान किया जायेगा।

    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.