Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फिर हुआ फरीदाबाद शर्मसार – पांच साल की बच्ची के साथ रेप करने के बाद की हत्या

    फिर हुआ फरीदाबाद शर्मसार – पांच साल की बच्ची के साथ रेप करने के बाद की हत्या

    Ajay vermaBy Ajay verma25/04/2018No Comments2 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद में नया पल्ला पुल के पास अपने दादा के साथ लकड़ी के तखत पर सो रही बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची की उम्र 5 साल बताई जा रही है। घटना 21 अप्रैल देर रात की है और पुलिस ने बच्ची का शव कल शाम को दिल्ली से सटे फरीदाबाद में संतोष नगर के नाले से बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भिजवा दिया है। पीजीआई में पोस्टमार्टम होने के बाद सारे घटनाक्रम के होने का पता चल पाएगा।
    दरअसल की 5 साल की पोती 21 अप्रैल को वहां आ गई और रात को अपने दादा के साथ सो गई। देर रात को बच्ची के चाचा का दोस्त रिंकू वहां आया और लड़की का अपहरण करके फरार हो गया। सुबह 5 बजे जब दादा ने बच्ची को अपने पास नहीं पाया तो वह घबरा गए और उन्होंने इसकी जानकारी अपने बच्चों और पुलिस को दी। पुलिस ले सभी जगहों पर बच्ची की तलाश की लेकिन बच्ची का कुछ भी पता नहीं चल सका। बच्ची के पिता की माने तो 21 तारीख की रात को उसकी बेटी अपने दादा के साथ सोई थी और जब सुबह 5 बजे उठकर देखा तो बच्ची वहां पर नहीं थी। बच्ची के गायब होने की रिपोर्ट उन्होंने पुलिस थाने में दर्ज करवा दी थी अब उसकी डेड बॉडी संतोष नगर के पास नाले में मिली है। पिता की माने तो उसे नहीं पता कि उसकी बेटी का बलात्कार हुआ है या नहीं क्योंकि डॉक्टर अभी मामले की जांच कर रहे हैं।
    वहीं गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था।
    वही महिला थाने की एसीपी पूजा डाबला की माने तो फरीदाबाद में एक बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया था और कल शाम को उसकी डेडबॉडी नाले से बरामद कर ली गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का पीजीआई अस्पताल में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.