Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » महिंद्रा फर्स्‍ट चॉइस व्‍हील्‍स ने फरीदाबाद में एनसीआर के पहले ‘सुपर स्‍टोर’ का उद्घाटन किया।

    महिंद्रा फर्स्‍ट चॉइस व्‍हील्‍स ने फरीदाबाद में एनसीआर के पहले ‘सुपर स्‍टोर’ का उद्घाटन किया।

    Ajay vermaBy Ajay verma14/12/2019Updated:14/12/2019No Comments6 Mins Read

    TodayExpressNews / Report / Ajay Verma / भारत की नंबर 1 मल्टी-ब्रांड प्रमाणित यूज्‍ड (पुरानी) कारों की कंपनी, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स लिमिटेड (एमएफसीडब्ल्‍यूएल), (www.mahindrafirstchoice.com) के पास देश भर में फैले 1000 से अधिक आउटलेट का नेटवर्क है, जिनमें महानगर, मिनी महानगर और छोटे शहर शामिल हैं। । पिछले 5 वर्षों में कंपनी 35% के सीएजीआर के साथ तेजी से विकास कर रही है। • कंपनी ने एक अनोखा (विश्व स्तर पर पहला) फ्रैंचाइजी संचालित बिजनेस मॉडल बनाया है और देश में पुरानी यानी यूज्‍ड कारों की रिटेल सेल के तरीके बदलने के मिशन पर काम कर रही है। • एमएफसीडब्ल्‍यूएल ऑनलाइन नीलामी के क्षेत्र में मार्केट लीडर है, जिसने ’ईडिग’ नीलामी प्लेटफॉर्म (www.ediig.in) के माध्यम से 5 लाख से अधिक वाहनों की नीलामी की है। • कंपनी के पास इंडियन ब्लू बुक (आईबीबी) यूआरएल: www.indianbluebook.com का प्रॉडक्‍ट है जो भारत का पहला और एकमात्र कार मूल्य निर्धारण गाइड है जो एनालिटिकल व्‍यवस्‍था के साथ लेनदेन के डेटा को शामिल करता है। आईबीबी के प्रति अधिकांश अग्रणी बैंकों और एनबीएफसी, कार पोर्टल, ऑटो पत्रिकाओं, ऑटो ओईएम, डीलरों और ग्राहकों का आकर्षण बढ़ा है और वे इसकी सदस्यता ले रहे हैं।

    • कार मूल्यांकन के लिए एक प्रॉडक्ट, जिसे ‘ऑटोइंस्पेक्ट’ (www.autoinspekt.com) कहा जाता है, पुराने वाहन की स्थिति, गुणवत्ता और मूल्य निर्धारित करने वाली एक निष्पक्ष तृतीय पक्ष वाहन मूल्यांकन रिपोर्ट है। रिपोर्ट में कार के 8 वाहन प्रणालियों में 53 पैरामीटर को कवर करती है और प्रशिक्षित इंजीनियर द्वारा वाहन के भौतिक निरीक्षण के बाद तैयार की गई है। कंपनी प्रति वर्ष एक लाख से अधिक निरीक्षण करती है।  फरीदाबाद, 13 दिसंबर, 2019: भारत की नंबर 1 मल्टी-ब्रांड प्रमाणित कार कंपनी, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स लिमिटेड (एमएफसीडब्‍लूएल), ने आज फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपने पहले सुपरस्टोर का उद्घाटन किया। सुपर स्टोर का उद्घाटन श्री राजीव दुबे – ग्रुप प्रेसिडेंट (एचआर एंड कॉर्पोरेट सर्विसेज) एवं सीईओ (आफ्टर मार्केट सेक्टर), और ग्रुप एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य, महिंद्रा ग्रुप द्वारा किया गया। स्टोर अपनी तरह का एक खास स्‍टोर है जहां ग्राहक 45 से अधिक प्रमाणित कारों में से चुन सकते हैं और उपयोग में लाई जा चुकीं पुरानी (यूज्‍ड) कारों की खरीद और बिक्री से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी की योजना एफ-20 द्वारा 40 से अधिक सुपर स्‍टोर खोलने की है। ये स्‍टोर उन 1000 से अधिक फ्रेंचाइजी स्टोर के अलावा है जो कंपनी 300 शहरों में संचालित कर रही है। उद्घाटन के मौके पर श्री राजीव दुबे,  ग्रुप प्रेसिडेंट (एचआर एंड कॉर्पोरेट सर्विसेज) एवं सीईओ (आफ्टर मार्केट सेक्टर), और ग्रुप एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य, महिंद्रा ग्रुप ने कहा कि “ महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स परिवार में सिटी कार जोन का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।

    सुपर स्टोर का मूल उद्देश्य एक स्‍थान पर प्रमाणित पुरानी (यूज्‍ड) कार चुनने की व्‍यापक सुविधा प्रदान करना है और ग्राहकों को हर समाधान उपलब्‍ध कराने के लिए एक शॉप के रूप में कार्य करना है जो खरीद, बिक्री, वित्तपोषण, पुनर्वित्त पोषण, डॉक्‍यूमेंटेशन आदि को कवर करता है। हम दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं तथा सुपर स्टोर और स्टोर के संयोजन के माध्यम से फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौजूद कार बाजार के एक महत्वपूर्ण अनुपात को हासिल करना चाहेंगे।” सिटी कार जोन के श्री सौरभ कालरा ने कहा कि “महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स एनसीआर क्षेत्र में एक प्रतिष्‍ठित नाम है, और हमें पहला सुपरस्टोर नियुक्त किए जाने पर गर्व है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी ग्राहकों के लिए पूर्व-स्वामित्व वाले वाहनों और वाहन वित्त, दस्तावेजों के हस्तांतरण में सहायता प्रदान करने जैसी अन्य संबंधित सेवाओं की एक रेंज पेश करके उनकी सहायता करेगी और वह यह काम भी पारदर्शिता के साथ करेगी।” पिछले वर्षों के दौरान, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स न केवल भारत की इस्तेमाल की गई (यूज्‍ड) कारों की अग्रणी कंपनी के रूप में उभरी हैं, बल्कि भौतिक और ऑनलाइन ढांचे का लाभ उठाते हुए होलसेल और रिटेल चैनलों का उपयोग करके पुरानी कार के लिए वातावरण निर्माण में भी योगदान दिया है।

    कंपनी पुरानी (यूज्‍ड) कारों के रिटेल सेल के तरीकों को बदलने के अपने मिशन पर काम कर रही है और इस प्रक्रिया में कई इनोवेशन पेश किए हैं। कंपनी को सी एंड डी श्रेणी के शहरों में भी शानदार सफलता मिली है। इनोवेशन की सूची में विशिष्ट फ्रैंचाइजी आधारित बिजनेस मॉडल विकसित करना, प्रमाणित मल्टी-ब्रांडेड कारों को वारंटी के अंतर्गत बेचना और देश में पुरानी कारों पर उपलब्ध सबसे व्यापक वारंटी प्रॉडक्‍ट की पेशकश करना शामिल है।  एमएफसीडब्‍लूएल ने उद्योग जगत में सबसे पहले लाये गये विभिन्न प्रकार के उत्पादों का भी विकास किया है जो प्रौद्योगिकी का उपयोग पुराने वाहन के संचालन को आसान बनाने के लिए करते हैं। कंपनी ने हाल ही में नये उत्पाद लॉन्च किए हैं जो स्मार्ट, सरल, अपनी खास विशेषता रखने वाले टूल हैं और जो उपभोक्ताओं, डीलरों, फाइनेंसरों, लीजिंग कंपनियों और निर्माताओं सहित सभी प्रकार के हितधारकों की कई चुनौतियों का समाधान पेश करते हैं। संक्षेप में, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस से पुरानी यूज्‍ड कार खरीदने से गुणवत्ता आश्वासन, सुरक्षा और परेशानी रहित ड्राइविंग अनुभव सहित कई फायदे मिलते हैं।

    पुरानी कार के खरीदार को पूरी तरह से मानसिक शांति देने के लिए, कंपनी के पास वारंटीफर्स्‍ट, सर्टिफर्स्‍ट और सर्टिफर्स्‍ट+ जैसे वारंटी उत्पाद उपलब्‍ध हैं। विशिष्ट नियमों और शर्तों के अधीन, वारंटीफर्स्‍ट, कार के सभी प्रमुख मेकेनिकल और इलेक्‍ट्रिकल पुर्जों के लिए वारंटी प्रदान करता है। संबंधित पुर्जे 12 महीने या 15,000 किमी की अवधि के लिए, जो भी पहले हों, कवर किए जाते हैं। सर्टिफर्स्‍ट वारंटी कार के इंजन और ट्रांसमिशन को 6 महीने या 7,500 किलोमीटर की अवधि के लिए, जो भी पहले हो, कवर करती है, जबकि सर्टिफर्स्‍ट+  12 महीने या 15000 किलोमीटर की अवधि के लिए, जो भी पहले हो, कवर करता है।  वारंटी प्रॉडक्‍ट देश भर में 24X7 रोडसाइड असिस्‍टेंस की सुविधा के साथ हैं। विशिष्ट नियमों और शर्तों के अधीन, 24×7 रोडसाइड असिस्‍टेंस, प्रमाणित पुरानी कार के खरीदार को आश्वासन देती है कि कार का ब्रेकडाउन होने पर उसे सहायता प्रदान की जाएगी। वारंटी उत्पाद प्रमाणित पुरानी कारों के खरीदारों को अत्‍यधिक मानसिक शांति प्रदान करता है।

    महिंद्रा फर्स्ट चॉइस की एक वेबसाइट है – www.mahindrafirstchoice.com – जो कार खरीदने या बेचने के इच्छुक ग्राहकों को पूरी सहायता प्रदान करती है। उपभोक्ताओं को ऋण के माध्यम से अपने सपनों की कार खरीदने में मदद के लिए, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस के पास प्रमुख बैंकों जैसे महिंद्रा फाइनेंस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक की रिटेल फाइनेंस सुविधा भी है। भारत में पुरानी (यूज्‍ड) कारों का बाजार के वित्त वर्ष 22 तक 6.7 से 7.2 तक मिलियन कार/वर्ष पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान मंदी के बावजूद, यह उम्मीद है कि पुरानी (यूज्‍ड) कार बाजार अगले 5 वर्षों में नए कार बाजार के आकार से लगभग दोगुना हो जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.