Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » संघटन पर्व सदस्य्ता अभियान 2019 के तहत प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव पहुंचे फरीदाबाद

    संघटन पर्व सदस्य्ता अभियान 2019 के तहत प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव पहुंचे फरीदाबाद

    Ajay vermaBy Ajay verma22/07/2019Updated:22/07/2019No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 22 जुलाई |  भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव को लेकर संघटन पर्व सदस्य्ता अभियान 2019 छेड़ दिया है जिसके तहत आज प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव फरीदाबाद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। फरीदाबाद प्रवास के दौरान वे लगभग 11 बजे युवा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिले, उसके बाद वे अग्रवाल कॉलेज पहुंचे इसके पश्चात उनका काफिला बुखारपुर गाँव पहुंचा। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष बल्लभगढ़ स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज मान के कार्यालय दोपहर भोज के लिए पहुंचे जहाँ पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ पगड़ी पहनाकर कर भव्य स्वागत किया।

    इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ जलपान किया तथा सभी भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि, संघटन पर्व सदस्य्ता अभियान 2019 शुरू हो चुका हैं जिसके तहत हरियाणा प्रदेश भर में 9 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ पर कम से कम 50 सदस्य जोड़ने होंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन सदस्य बनाने की प्रक्रिया विस्तार से बताई। उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया का जमाना हैं, सभी के पास अधिकतर स्मार्टफोन हैं, तो जितने भी नए सदस्य बनाएं उनको सोशल मीडिया पर भी डालें। प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव कार्यकर्ताओं को विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि, 18 अगस्त से मुख्यमंत्री चुनाव के मद्देनजर रथ पर सवार होकर प्रदेश के दौरे पर निकल जाएंगे। मुख्यमंत्री का रथ राज्य में लगातार 20 दिन घूमेगा। 8 सितंबर को राज्यस्तरीय रैली होगी। वहीं राज्य में 10 से 12 सितंबर के बीच किसी भी समय चुनाव आचार संहिता लग सकती है और 15 अक्टूबर के आसपास चुनाव हो सकते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो जीतेन्द्र चौधरी, नमो नमो जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी, सीही मंडल अध्यक्ष पवन सोरोत, महामंत्री रोहित राजपूत, रमेश तेवतिया, अमित चौधरी, वेद प्रकाश यादव, बलराम आर्य, ब्रिज मोहन भरद्वाज, अनिल मालिक, अनिल डांगी, राजेंद्र पराशर, जगदीश गेहलोत, भारत मान, संदीप चंदीला, अजय सक्सेना, जेपी सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.