Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कल 22 जिलों के मुख्यालयों पर गिरफ्तारियां देकर करेंगे जेल भरो आंदोलन की शुरुआत

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कल 22 जिलों के मुख्यालयों पर गिरफ्तारियां देकर करेंगे जेल भरो आंदोलन की शुरुआत

Ajay vermaBy Ajay verma27/06/2018No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) फरीदाबाद में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी और सरकार को चेतावनी देते दिखाई दे रहे यह  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा और नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री है जो पत्रकारों को सरकार की दोहरी निति से अवगत कराते हुए बता रहे है की बीते 44 महीनो में सरकार ने कर्मचारियों के हित  में कोई काम नहीं किया है। इतना ही नहीं सरकार ने चुनावों में किये अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया , उन्होंने आरोप लगते हुए कहा की 2014 में जो पिछली सरकार की पॉलिसी के तहत  भर्तियां हुई थी मौजूदा सरकार ने उसकी भी सही ढंग से पैरवी नहीं की जिसके चलते 31 मई को कोर्ट का नोटिस आया है. जिसके बाद 4654 कर्मचारियों के कच्चे होने का खतरा पैदा हो गया है। अब  हाई कोर्ट ने 6 महीने के अंदर लाखो कर्मचारियों की भर्ती कर लाखो कच्चे कर्मचारियों को निकलने का आदेश दिया जिससे लाखो कर्मचारियों पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई है। इसलिए वह चाहते है की सरकार  कोई पॉलिसी लाये और इस फैसले पर रोक लगाए। लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर नहीं दिखाई दे रही है. जबकि सभी पोलटिकल पार्टियां अध्यादेश लाकर  इस फैसले पर रोक लगाने की बात कर रही है ।सरकार की इसी अनदेखी को लेकर कल प्रदेश के 22 जिलों के मुख्यालयों पर लाखों कर्मचारी अपनी गिरफ्तारियां देंगे। इसलिए वह चाहते है की सरकार टकराव का रास्ता छोड़कर सीधे बातचीत से समस्या का समाधान करे और फिर भी यदि सरकार उनकी मांगों  को लेकर गंभीर नहीं होती है तो वह कल बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे।

वहीँ इस मौके पर  नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने भी सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा की सरकार ने आज तक कर्मचारियों के हित में एक भी काम नहीं किया ,इतना ही नहीं सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किये एक भी वादे  को पूरा करके नहीं दिखाया। सरकार ने प्रति  वर्ष 2 लाख लोगों को नौकरी देने की बात की थी जबकि सरकार के 44 महीने पुरे हो गए है ,लेकिन आज तक केवल  सरकार ने 20 हजार पक्के कर्मचारियों को ही भर्ती किया है। जबकि 21 हजार लोग रिटायर हुए है.इसी को लेकर कर्मचारियों में भारी  आक्रोश है और कल का यह जेल भरो आंदोलन हरियाणा सरकार को आईना दिखा देगा की कर्मचारियों की माँगो नजर अंदाज करेगी सरकार तो निश्चित तौर पर प्रदेश में बड़ा आंदोलन होने की शुरुआत हो जाएगी।

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.