Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सावित्री पॉलीटेकनिक में फैशन इनोवेशन्स स्किल डेवलपमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

सावित्री पॉलीटेकनिक में फैशन इनोवेशन्स स्किल डेवलपमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

Ajay vermaBy Ajay verma28/04/2018No Comments3 Mins Read
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद। नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में आज फैशन इनोवेशन्स स्किल डेवलपमेंट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकडों छात्राओं ने भाग लिया। फैशन डिजाईनिंग की अध्यापिका नीलम गुप्ता ने छात्रों को फैशन इनोंवेशनस स्कील डैवलैपमैंट के बारे बताते हुए कहा कि आज के बदलते आधूनिक परिवेश में फैशन का महत्व बड़ता जा रहा है। आज के दौर में फैशन युवा पीड़ी के दिलो दिमाग पर सिर चडकऱ बोल रहा है। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि एक समय था जब बच्चों को माता-पिता अपनी इच्छानुसार वस्त्र पहनते थे। तब बच्चों को भी इतना ज्ञान नहीं था कि फैशन के वस्त्र पहनना क्या होता है। फैशन का मतलब अडग़-धडग़ कपड़े पहनना नहीं होता बल्कि आपकी सुन्दता भी आपके फैशन एक हिस्सा होती है। वैसे भी भारत की संस्कृति में भी यही दर्शया गया है। उन्होंने बताया कि फैशन डिज़ाइनिंग को आम तौर पर कॅरियर का एक आप्शन भर माना जाता है। जबकि ऐसा नहीं है, दरअसल यह एक ऐसी कला है जो ड्रेस और एक्सेसरीज़ की मदद से किसी इंसान की लाइफ स्टाइल को सामने लाती है। संस्थान के डॉयरेक्टर एस.एन. दुग्गल ने छात्रों को बताया कि मॉडर्न फैशन के अंतर्गत दो मूल विभाग हैं। पहला वर्ग है वस्त्रों को डिज़ाइन करना और दूसरा रेडी-टू-वियर अर्थात तैयार पोशाकें। इन दोनो वर्गों मे फैशन डिज़ाइनिंग का इस्तेमाल प्रथम वर्ग मे किया जाता है। वर्तमान समय मे फैशन शो इसी के बूते चल रहे हैं। इन शो के ज़रिए ही फैशन डिज़ाइनर्स की सृजनात्मकता और रचनात्मकता का पता चलता है। अहमियत रंग और बुनावट की यदि किसी को टेक्सटाइल, पैटर्न, कलर कोडिंग, टेक्सचर आदि का अच्छा ज्ञान हो तो फैशन डिज़ाइनिंग को कॅरियर के रूप मे अपनाने मे उसे बिल्कुल हिचकना नहीं चाहिए। उसकी सफलता को कोई गुंजाइश नहीं रह जाती और उसका नाम फैशन इंडस्ट्री मे तहलका मचा सकता है। खासकर भारत जैसे देश में जहाँ के फैशन मे पश्चिमी सभ्यता का भी संगम है, और इसी मिलन ने फैशन इंडस्ट्री को एक नयी दिशा और पहचान दी है। इस अवसर पर छात्रा पूजा रानी, तान्या, मीनाक्षी, बबिता, मोनिका, मनीषा, नूतन, अनुराधा आदि ने भी फैशन इनोवेशन्स स्किल डेवलपमेंट पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। नीता गोसाई ने बताया की हमारे संस्थान को नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एन.सी.वी.टी) की हरियाणा सरकार से मान्यता मिल गई हैं। जिसमे विभिन्न कोर्सों के तहत संस्थान से छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिसमें आने वाले कोर्स इस प्रकार हैं, फैशन डिजाईनिंग, फैशन मरचैंटाईजिंग, ब्यूटी कल्चर, हेयर डै्रसिंग, होम डेकौर और आर्ट पेंटिंग आदि कोर्स कराए जाएंगे। संस्थान की प्रिंसीपल कमलेश शाह ने बताया कि उपरोक्त सभी कोर्स के लिए भारत सरकार से ऋृण की सुविधा भी दी जा रही है। इसलिए अब महिलाएं अधिक तेजी से आत्म निर्भर बन सकती हैं।

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.