Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सूरजकुंड में बीजेपी मंथन शिविर में मंथन नहीं चाट पापड़ी खाने आयी है – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर

    सूरजकुंड में बीजेपी मंथन शिविर में मंथन नहीं चाट पापड़ी खाने आयी है – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर

    Ajay vermaBy Ajay verma15/06/2018Updated:15/06/2018No Comments5 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) बीजेपी सूरजकुंड मंथन शिविर में सिर्फ चाट पापड़ी खाने आयी है और अब यह चाट – पापड़ी की सरकार जायदा दिन नहीं चलने वाली। बीजेपी को मंथन चुनावी रणनीति पर न करके देश के उन मुद्दों पर मंथन करना चाहिए जिनके चलते जनता त्रस्त है आज देश के सात करोड़ लोगो को पीने का पानी नहीं मिल रहा है उन्हें ऐसे मुद्दों पर मंथन करना चाहिए। आज मोदी और अमित शाह को मालूम हो चुका  है की उनका बुरा समय शुरू हो चुका है क्योंकि पिछले चार साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया इसलिए बीजेपी कोई भी रणनीति बना ले वह सब धरी  की धरी  रह जायेगी। यह बयान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने कहा की लोकसभा के चुनाव 2019 में  हो सकते है जिसके लिए वह पूरी तरह से तैयार बैठे है. उन्होंने कई मुद्दों पर बीजेपी पर जमकर कटाक्ष किये और कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव में वह दस की दस सीट जीतकर राहुल गाँधी को तोहफा देंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तंवर आज फरीदाबाद पहुंचे और पत्रकारों से रूबरू हुए. बीजेपी के सूरजकुंड में तीन दिवसीय मंथन शिविर के सवाल पर उन्होंने कहा की आज मोदी और अमित शाह को मालूम हो चुका है की उनका बुरा समय शुरू हो चुका है क्योंकि पिछले चार साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया इसलिए बीजेपी कोई भी रणनीति बना ले वह सब धरी की धरी रह जायेगी क्यिंकि जनता अब बीजेपी का सफाया करने के मूड में है. इससे पहले बीजेपी पहाड़ो पर चिंतन करने के लिए मोक्षा में गए थे पर उन्हें मोक्ष की प्राप्ति नहीं हुई. पहले बीजेपी का चिंतन फेल हुआ अब मंथन भी फेल होगा। उन्होंने कहा हालांकि बीजेपी सूरजकुंड को लकी मानती थी लेकिन इस बार बीजेपी के लिए कुछ लकी नहीं होगा।  कासनी द्वारा कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर तंवर ने कहा की वर्तमान में सांसद विधायक ,  पूर्व मंत्री और ब्यूरो क्रेटस आज राहुल जी के नेतृत्व में विश्वास दिखा रहे है और जैसे ही हमारा प्रभारी नियुक्त होगा यह सभी कांग्रेस में शामिल किये जाएंगे। कासनी जी ने राहुल से मिलकर कांग्रेस ज्वाइन की है और अब और भी बहुत से लोग हैं जिनका वह नाम अभी सार्वजनिक नहीं कर सकते। जल्दी ही इन लोगो के शामिल होने के बाद हम मजबूत कांग्रेस की संरचना करेंगे। तंवर ने कहा की आज वह बारिश और 50 डिग्री तापमान के मौसम में जनता के बीच जाकर  उनका सहयोग ले रहे है जिसके चलते उन्होंने पार्टी को और मजबूत किया है. आज हम सब मिलकर मिशन 2019 के चुनाव पर फोकस कर रहे है. उन्होंने आशंका व्यक्त की – की 2019 के चुनाव नवम्बर या दिसंबर में हो सकते है. जिसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है और लोकसभा चुनाव में प्रदेश में दस की दस सीटें जीतकर राहुल गाँधी को तोहफे में देंगे और वह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा की बीजेपी सरकार बड़े पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. यह बात कहते हुए उन्होंने नीरव मोदी का उदाहरण दिया जो देश का पैसा हड़प कर विदेश भाग गया था. उन्होंने कहा की आज देश में किसान और मजदूर के कर्जे माफ़ होने चाहिए और बाकी काम बाद में होने चाहिए। आज बीजेपी सूरजकुंड मंथन शिविर में सिर्फ चाट और पापड़ी खाने आयी है इसलिए अब चाट पापड़ी की सरकार जायदा दिन नहीं चलने वाली। आज बीजेपी को मंथन देश के लोगो की समस्याओ को हल करने पर करना चाहिए क्योंकि आज देश में सात करोड़ लोगो को पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है वहीँ राजस्थान के चुनाव देखकर बीजेपी ने भाखड़ा का पानी राजस्थान को दे दिया है. तंवर ने मोदी पर तंज कस्ते हुए कहा की आज मोदी फिटनेस चेलेंज कर रहे है एक बार वह हरियाणा में आकर साइकिल चलकर देखे की प्रदेश के हालात कितने बदतर है.  प्रदेश में आशा वर्करों की हड़ताल पर उन्होंने कहा की प्रदेश में बीजेपी ने बड़े बड़े वायदे किये थे लेकिन वह पूरे नहीं किये इसलिए अपने हको के लिए उन्हें आज सड़को पर उतरना पड़ रहा है जिसके लिए बीजेपी सरकार ज़िम्मेदार है.  उन्होंने कहा की सरकार की नियत ठीक नहीं है पहले भी उसने दबाव में कर्मचारियों की कई मांगे मानी है पर वह मांगे कभी भी पूरी नहीं होंगी लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ही उनकी मांगे पूरी करेगी। आज भी कांग्रेस आशा वर्करों के साथ हमदर्दी रखती है और उनके सतह ज़रूरत पड़ने पर खड़ी रहेगी। जबकि प्रदेश की अन्य पार्टियां सौदेबाज़ी वाली पार्टियां है जिन्हे आने वाले समय में जनता साफ़ कर देगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 150 सांसदों की टिकट काटे जाने की खबरों पर तंवर ने कहा की टिकट तो बीजेपी के सभी सांसदों की कटनी चाहिए और यदि सबकी नहीं कटेगी तो जनता  काट देगी। आज देश में न तो प्रधानमंत्री ने और ना ही प्रदेशो के मुख्यमंत्रियों ने कोई काम किया है इसलिए पहले तो उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए नहीं तो जनता उन्हें सबक सीखा देगी।


    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.