Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्मार्ट सिटी की जगह फरीदाबाद को बनाया ‘गन्दी सिटी’ : धर्मबीर भड़ाना

    स्मार्ट सिटी की जगह फरीदाबाद को बनाया ‘गन्दी सिटी’ : धर्मबीर भड़ाना

    Ajay vermaBy Ajay verma11/05/2018No Comments2 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की जगह गन्दी सिटी बनाकर रख दिया है। शहर में जगह-जगह गंदगी के भंडार लगे हुए हैं। यहां तक कि स्कूलों के आगे कूड़े के ढेर लगे हैं, जिसमें हजारो बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। शहर में जगह-जगह फैली गन्दगी के चलते आज शहर के लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हैं। धर्मबीर भड़ाना आज शहर के बीचों-बीच एनआईटी 5 स्थित सेंट जोन्स स्कूल के सामने लगे गंदगी के ढेरों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 3 दिन से हड़ताल पर हैं और लोग गंदगी से परेशान हैं, मगर भाजपा सरकार को इससे कोई मतलब नहीं। न तो वो सफाई कर्मचारियों की मांगें सुनने को तैयार है और न ही लोगों की समस्याओं का कोई स्थायी समाधान करने को। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय नेताओं ने अपने रिश्तेदारों को ‘कृत्रिम शौचालय’ का ठेका दे दिया और निगम को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। इन कृत्रिम शौचालयों का न तो कोई फायदा आम जनता को हुआ और न ही निगम का जो उद्देश्य था, वो ही पूरा हुआ। इन कृत्रिम शौचालयों को पहाड़ों में रखा गया है, जहां न कोई जाता है, न कोई आता है। भड़ाना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एवं निगम अधिकारियों को शहर को मूलभूत सुविधाएं तो देनी चाहिए, विकास के बड़े-बड़े वादे करने वाली क्षेत्रीय विधायक को यहां आकर भी देखना चाहिए, जो स्कूल बच्चों के पढऩे के लिए हैं, उनके सामने गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे बच्चे बीमार हो रहे हैं। संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, एवं उपाध्यक्ष राजूद्दीन ने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान करना चाहिए। उनसे बातचीत करनी चाहिए और जो भी उनकी समस्याएं हैं, उनका निवारण करना चाहिए। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, उपाध्यक्ष राजूद्दीन, डी एस चावला, मंडल अध्यक्ष नईम खान एवं अमित कुमार शर्मा तथा दीवान शाह सिंह, राजू फागना, तीरथ कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769

    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.