Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय द्वारा स्किलिंग हरियाणा के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला में पहुंचे – वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय द्वारा स्किलिंग हरियाणा के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला में पहुंचे – वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

Ajay vermaBy Ajay verma26/08/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS (REPORT BY AJAY VERMA ) बेरोजगार युवाओं को चाहिए कि वे अपने अन्दर छुपी हुई किसी भी प्रकार की कौशल प्रतिभा को निखार कर स्वावलम्बी बने तथा रोजगार अथवा स्वरोजगार हासिल करके अपना उज्जवल भविष्य बनाएं। यह विचार हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सूरजकुण्ड स्थित होटल राजहंस के कन्वेंशन सैन्टर हाल में हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय द्वारा स्किलिंग हरियाणा के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला, एमओयू तथा स्मारिका विमोचन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए प्रकट किए। उन्होंने दीपशिखा प्रज्जवलित करके समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कुल 29 उद्यमों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कार्पोरेट्स समूहों के साथ यूनिवर्सिटी के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए।

कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि जमीन में बोया गया बीज ही वृक्ष बनकर अपने संस्कारों को फल के रूप में प्रदर्शित करता है। हर युवा में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य छुपी होती है। बस उसे सही साधन देकर तराशने की जरूरत है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई कौशल भारत विकास की मुहिम को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में उक्त यूनिवर्सिटी का गठन करके सफल बनाने का निर्णय लिया। यह विश्वविद्यालय अब तक अपने अल्प संसाधनों के फलस्वरूप ही हिपा गुरूग्राम और वाईएमसीए फरीदाबाद जैसे माध्यमों से ही यहां तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के नजदीक व पलवल के ग्राम-दूधौला में पंचायत की ओर से दी गई लगभग 85 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय प्रदेश से बेरोजगारी समाप्त करने और इच्छुक व जरूरतमंद युवाओं को उनको पैरों पर खड़ा करने में मील का पत्थर साबित होगा। वितमंत्री ने इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबन्धकों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

हरियाणा कौशल विकास तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता ने अपने की-नोट सम्बोधन में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा इस अभियान की शुरूआत में गत वर्ष लगभग 69 हजार युवाओं को कौशल प्रदान किया गया है। चालू वर्ष में यह लक्ष्य एक लाख 33 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का रखा गया है। मुख्यमंत्री मनोहर द्वारा शिक्षित युवा-सक्षम युवा की टैग लाइन के अन्तर्गत शुरू की गई सक्षम युवा स्कीम का अन्य प्रदेशों में भी अनुसरण किया जा रहा है।

युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राज नेहरू ने वित्त मंत्री का स्वागत व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश भगवान श्रीकृष्ण के संघर्ष व संदेश की भूमि है। इसी भावना से हमने यह शुरूआत करके गत पांच महीनों के दौरान लगभग 270 औद्योगिक, व्यावसायिक एवं कारपोेरेट प्रतिष्ठानों से सम्पर्क किया है ताकि नव प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार हासिल हो सके। वाईएमसीए फरीदाबाद में 40 प्रशिक्षुओं का पहला बैच प्रशिक्षणरत है। हरियाणा में कौशल विकास की पौध निकट भविष्य में ही वटवृ़क्ष बन सकेगी। इस सत्र के दौरान विशेषज्ञों के पैनल व समूह डिस्कशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर विधायक मूलचन्द शर्मा व सीमा त्रिखा, चेयरमैन अजय गौड़ व सुरेन्द्र तेवतिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा नेता मूलचन्द मित्तल, नरेन्द्र बिधूड़ी, सुखबीर मलेरना व संजीव भाटी, उपायुक्त समीरपाल सरों, बड़खल के एसडीएम रीगन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी पी.डी. शर्मा, तहसीलदार सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार यशवन्त सिंह, वाईएमसीए के कुलपति डा. दिनेश कुमार तथा आईटीआई के प्राचार्य गजेन्द्र सिंह सहित जिला के कई अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.