Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हरियाणा हाईवे पायलट के चालक सिपाही के दुःखद निधन पर पुलिस महानिदेशक B. S. संधू ने शोक व्यक्त किया.

हरियाणा हाईवे पायलट के चालक सिपाही के दुःखद निधन पर पुलिस महानिदेशक B. S. संधू ने शोक व्यक्त किया.

Ajay vermaBy Ajay verma08/12/2018No Comments2 Mins Read
FILE PHOTO

TODAY EXPRESS NEWS : पंचकूला-8 दिसंबर – हरियाणा पुलिस महानिदेशक,  बी0 एस0 संधू ने जिला कैथल में घटित दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में अपना जीवन गवाने वाले हरियाणा हाईवे पायलट के चालक सिपाही पवन के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना में दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में श्री संधू ने शोकग्रस्त परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने दो घायल पुलिसकर्मियों की भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की। घायल पुलिस अधिकारियों की पहचान ईएएसआई, जयपाल और एसपीओ मदन के रूप में हुई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से एसपीओ मदन को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया।

घटना का वर्णन करते हुए, पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना पेहोवा-कैथल मार्ग पर हुई जब एक जीरी से लदे कैंटर ने रांग साइड से चलते हुए पायलट वाहन को टक्कर मार दी ।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली सभी सुविधाएं मृतक के आश्रितों को प्रदान की जाएंगी। सरकारी नीति के तहत दी जाने वाली सहायता के अलावा, 30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी आकस्मिक मृत्यु बीमा कवर के एक विशेष समझौते के तहत आश्रितों को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस पब्लिक स्कूलों में मृत कर्मचारी के बच्चों को बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा की पेशकश की जाएगी।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

18 वर्षीय छात्र ने मां की डांट के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

31/03/2026

मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया

07/02/2026

हैबिल्ड ने शुरू किया ‘हर घर योग’ अभियान; लाखों भारतीय एक साथ सुधारेंगे अपनी जीवनशैली

12/01/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.