Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी : उपायुक्त यशपाल

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी : उपायुक्त यशपाल

Ajay vermaBy Ajay verma04/02/2020No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद, 04 जनवरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग जहां पूरी तरह से सजग है वहीं आमजन भी जागरूकता के साथ पूरी सावधानी बरतते हुए बढ़ते संक्रमण को रोकने में सहयोगी बनें। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कोरोना वायरस वायरसों का एक समूह है जो जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित विभागों की बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लक्षणों में नाक बहना, खांसी, गले में खरास, कभी-कभी सिरदर्द और बुखार शामिल है जो कुछ दिनों तक रह सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग यानी जिनकी रोगों से लडऩे की ताकत कम है ऐसे लोगों के लिए यह घातक है। बुजुर्ग और बच्चे इस वायरस के आसानी से शिकार हो जाते हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह खासने, छिकने या हाथ मिलाने तथा मुंह, नाक व आखों को छूने से भी फैलता है। उन्होनें बताया कि चीन देश के बुहान प्रांत से आने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस वायरस से बचने के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे दिन में बार-बार साबून या गुनगुने पानी से हाथ व मुंह अवश्य धोएं और अच्छी गुणवता का मास्क पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो अपने हाथ से नाक, आंख को ना छुए। खासतें व छिंकते समय अपने मुंह पर हाथ रखें।

बैठक में सीएमओ डॉ० कृष्ण कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि इस वायरस के संक्रमण का कोई उपचार नहीं है और ना ही इससे बचने के लिए कोई टीका है। इसके बचाव के लिए इस वायरस के मरीजों को सलाह दी जाती है कि खूब सारे तरल पदार्थ पिएं, आराम करें और जितना हो सके सोएं तथा भीड़ से बचें व दूसरों से संपर्क ना करें। उन्होंने बताया द्घकि सभी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बना दिया गया है और डॉक्टरों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोई कोरोना वायरस का मरीज पाया जाता है उसके उपचार के लिए दवाईयां एवं अस्पताल में दाखिल रहने की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। बैठक में डिप्टी सीएमओ रामभक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, जिला शिक्षा अधिकारी शशी अहलावत सहित नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

FARIDABAD LATEST NEWS Haryana IAS YASHPAL YADAV TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.