Browsing: TODAY EXPRESS NEWS

गाजियाबाद के कौशांबी में विजय भारद्वाज प्रोडक्शन का ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च हुआ। अभिनेत्री स्वरा भास्कर समेत कई हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं।

फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा में 20 विंटेज कारों समेत सैकड़ों वाहन शामिल हुए। 27 सितंबर से 18 गोत्रों की टीमें क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

दुष्यंत चौटाला ने धान और बाजरे की खरीद 20 सितंबर से शुरू करने की मांग की। उन्होंने खराब सड़कों, महंगाई और जींद मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू नहीं होने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

फरीदाबाद मुजेसर गैंगरेप-हत्या मामले में कोर्ट ने दोनों दोषियों को धारा 376D के तहत अंतिम सांस तक आजीवन कारावास सुनाया। हत्या और SC/ST एक्ट में भी उम्रकैद।

स्वतंत्रता दिवस 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। बीके चौक से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अटल ऑडिटोरियम पहुंची।

जीवा पब्लिक स्कूल सेक्टर-21बी फरीदाबाद में रोटरी इंटरैक्ट क्लब के नए सदस्यों का इंस्टॉलेशन एवं शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ। वेदांत चौहान को क्लब का अध्यक्ष चुना गया।

हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

फरीदाबाद में साइबर थाना NIT पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे।

हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। BPTP बिल्डर के विकसित सेक्टरों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी।

फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।