Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 8
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » समामेलन के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बीमा वितरण चैनल्स को विस्तार दिया.

    समामेलन के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बीमा वितरण चैनल्स को विस्तार दिया.

    Ajay vermaBy Ajay verma03/07/2020No Comments2 Mins Read
    Rajkiran Rai G, MD & CEO, Union Bank Of India

    Today Express News / Report / Ajay Verma / 03 जुलाई 2020: केंद्र सरकार की समामेलन योजना के तहत आंध्र बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का एक अप्रैल 2020 से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में समामेलन हो गया, जिसके परिणामस्वरूप यह 9500+ से अधिक शाखाओं वाला एक मजबूत नेटवर्क वाला बैंक बन गया है। बैंक इस समामेलन से पहले एसयूडी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और चोला एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जीवन बीमा उत्पादों और एजेंसी टाई-अप समझौतों के तहत रेलिगेयर हेल्थकेयर कंपनी लिमिटेड के स्वास्थ्य बीमा उत्पादों का वितरण कर रहा था। समामेलन के बाद बैंक ने अपने ग्राहकों को उद्योग के श्रेष्ठ उत्पादों और सेवाओं की सर्वोत्तम पेशकश के लिए जीवन बीमा क्षेत्र में इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और एलआईसी ऑफ इंडिया के साथ, सामान्य बीमा क्षेत्र में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के साथ और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी एग्रीमेंट जारी रखने का फैसला किया है। उपरोक्त कॉर्पोरेट एजेंसी टाई-अप की निरंतरता से आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के पॉलिसी धारक ग्राहकों को निर्बाध रूप से बिक्री के बाद सेवाएं मिलती रहेंगी। अब, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सभी ब्रांच आउटलेट तीन जीवन बीमा कंपनियों; चार सामान्य बीमा कंपनियों और दो स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के बीमा उत्पादों की पेशकश करेंगे। बीमा वितरण चैनल के विस्तार से बैंक को ग्राहकों के बीच बीमा को लेकर जागरूकता पैदा कर बीमा कंपनियों की पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    Latest News TODAY EXPRESS NEWS Union Bank of India after amalgamation Expands Insurance Distribution Channels
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सूरजकुंड मेला परिसर में बच्चों द्वारा भीख मांगने व करतब दिखाने पर पूर्णतया पाबंदी

    27/01/2026

    राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम से राष्ट्र सेवा का संकल्प

    27/01/2026

    सीड ग्रुप और इंविंसिबल ओसियन की रणनीतिक साझेदारी, दुबई और यूएई में एआई-संचालित पहचान, मोबिलिटी और क्लाउड समाधानों को मिलेगी नई गति

    22/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.