Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जीवा पब्लिक स्कूल में रोटरी इंटरैक्ट क्लब का शपथग्रहण समारोह

    जीवा पब्लिक स्कूल में रोटरी इंटरैक्ट क्लब का शपथग्रहण समारोह

    Ajay vermaBy Ajay verma11/08/2026Updated:11/08/2026No Comments3 Mins Read
    Grand Organization of Inter-School ‘Panchotsav’ Competition at Jeeva Public School 2

    फरीदाबाद। सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को रोटरी इंटरैक्ट क्लब के नए सदस्यों का इंस्टॉलेशन एवं शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं और उन्हें सामाजिक सेवा के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। जीवा संस्थान के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने रोटरी क्लब के अतिथियों एवं सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर विद्यालय की उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेव और प्रधानाचार्या डॉ. नरजीत कौर सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    वेदांत चौहान बने इंटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष

    समारोह में चयनित विद्यार्थियों को क्लब के भूतपूर्व सेक्रेटरी विभोर ढिंगरा ने शपथ दिलाई। वहीं, क्लब की पूर्व अध्यक्षा यशिका यादव ने पिछले वर्ष इंटरैक्ट क्लब की ओर से किए गए सामाजिक सेवा कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

    नई टीम में कक्षा 11 के वेदांत चौहान को अध्यक्ष, भव्या को उपाध्यक्षा, अंशुमन को सचिव, वंशिका को संयुक्त सचिव और अनन्या नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

    इसके अलावा आदित्य अय्यर को सर्जेंट एट आर्म्स, लावण्या को पब्लिक इमेज, अंश मिश्रा को क्लब सर्विस, काश्विनी को वोकेशनल सर्विस, इशी को कम्युनिटी सर्विस और अवनी को इंटरनेशनल अफेयर्स के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई।

    नीति गोयल की उपलब्धि का विशेष उल्लेख

    कार्यक्रम में इंटरैक्ट क्लब की पूर्व सदस्या नीति गोयल की उपलब्धि का भी विशेष उल्लेख किया गया। वर्ष 2025-26 में सामाजिक सेवा, नेतृत्व और इंटरैक्ट गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 की ओर से ‘बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ सम्मान दिया गया। उन्होंने ZIR के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

    रोटरी की सेवा गतिविधियों की दी जानकारी

    समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट इंटरैक्ट चेयर रोटेरियन राकेश कुमार ने रोटरी क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोटरी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

    रोटेरियन उमंग मलिक ने विद्यार्थियों को रोटरी क्लब के ‘सुकन्या समृद्धि संकल्प’ अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा में सहायता करना और उनके उज्ज्वल भविष्य को सशक्त बनाना है। फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र में इस पहल के माध्यम से बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

    रोटेरियन मधुसूदन चौहान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कार, संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

    विद्यार्थियों ने लिया सेवा का संकल्प

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष वेदांत चौहान और इंटरैक्ट क्लब के अन्य सदस्यों ने रोटरी क्लब के साथ मिलकर सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने क्लब के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।

    विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने कहा कि जीवा लर्निंग सिस्टम भारतीय शिक्षा-दृष्टि और आधुनिक शिक्षण पद्धति का समन्वय करता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व, जिम्मेदारी और जीवन कौशल का विकास भी जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से सक्षम बनाने के बजाय उन्हें सजग, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

    education news faridabad news Faridabad Schools Interact Club Jiva Public School Oath Taking Ceremony Rotary Club Faridabad Rotary Interact Club School News Social Service Student Activities Student Leadership Sukanya Samriddhi Sankalp TODAY EXPRESS NEWS Vedant Chauhan Youth Leadership छात्र गतिविधियां जीवा पब्लिक स्कूल फरीदाबाद न्यूज रोटरी इंटरैक्ट क्लब रोटरी क्लब फरीदाबाद वेदांत चौहान शपथग्रहण समारोह सामाजिक सेवा सुकन्या समृद्धि संकल्प स्कूल न्यूज
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.