Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बीके चौक से अटल ऑडिटोरियम तक निकली तिरंगा यात्रा

    बीके चौक से अटल ऑडिटोरियम तक निकली तिरंगा यात्रा

    Ajay vermaBy Ajay verma11/08/2026No Comments2 Mins Read
    Grand Tricolour Bike Rally in Faridabad
    ‘हर घर तिरंगा’ के तहत निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा

    फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से आयोजित इस यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

    यात्रा का शुभारंभ एनआईटी स्थित बीके चौक से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवारों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा का समापन बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम में हुआ।

    बीके चौक से शुरू हुई यात्रा

    तिरंगा बाइक यात्रा एनआईटी जोन में बीके चौक से शुरू होकर केएल मेहता महिला कॉलेज, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कार्यालय, 4/5 चौक, भगत सिंह गोल चक्कर, नीलम चौक, नीलम रेलवे पुल और अजरोंदा चौक से होते हुए सेंट्रल जोन में पहुंची।

    इसके बाद यात्रा एस्कॉर्ट मोड़, सेक्टर-15ए, जिला उपायुक्त निवास, सनफ्लैग अस्पताल, सेक्टर-15 मार्केट, खेल परिसर और सेक्टर-9/12 डिवाइडिंग रोड से होकर बल्लभगढ़ जोन में दाखिल हुई।

    बल्लभगढ़ में अटल ऑडिटोरियम पर हुआ समापन

    बल्लभगढ़ क्षेत्र में यात्रा अदालत परिसर, सेक्टर-10/11 डिवाइडिंग रोड, अश्विनी अस्पताल टी-पॉइंट, सेक्टर-7/10 मार्केट, पुलिस चौकी सेक्टर-8, नाहर सिंह पैलेस, जाट भवन, तिगांव टी-पॉइंट और अंबेडकर चौक से होते हुए अटल ऑडिटोरियम पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

    यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।

    सुरक्षा और यातायात के लिए किए गए विशेष इंतजाम

    तिरंगा बाइक यात्रा को देखते हुए पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग की ओर से विशेष प्रबंध किए गए। पुलिस के एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी यात्रा के दौरान मौजूद रहे।

    जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मीडिया प्रतिनिधियों तथा आमजन से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

    faridabad news Faridabad News Today Faridabad Police Har Ghar Tiranga haryana news Independence Day 2026 Tiranga Bike Rally TODAY EXPRESS NEWS तिरंगा बाइक यात्रा तिरंगा यात्रा फरीदाबाद स्वतंत्रता दिवस 2026 हर घर तिरंगा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.