Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » दामिनी, अंजना, सिद्धि और उमंग धमाकेदार वापसी, क्योंकि पीएनसी फोर मोर शॉट्स प्लीज! के अंतिम सीजन के साथ वापस आ रहे हैं

दामिनी, अंजना, सिद्धि और उमंग धमाकेदार वापसी, क्योंकि पीएनसी फोर मोर शॉट्स प्लीज! के अंतिम सीजन के साथ वापस आ रहे हैं

moksha vermaBy moksha verma04/07/2025No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। मुंबई, प्राइम वीडियो ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि प्रशंसित अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का चौथा और अंतिम सीज़न जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस (पीएनसी) का एक प्रमुख प्रोडक्शन, यह सीरीज एक सांस्कृतिक घटना बन गई है – यह शो बेबाक, स्टाइलिश और सार्वभौमिक रूप से प्रासंगिक बन चुका है। रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी द्वारा निर्मित, इस शो ने अपने अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन, साहसिक कहानी और आधुनिक नारीत्व के जीवंत पात्र के साथ विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

इस अंतिम अध्याय में, जिसे पीएनसी द्वारा निर्मित किया गया है, दामिनी, अंजना, सिद्धि और उमंग एक बार फिर वापस लौट रही हैं। इस बार खुद की शर्तों पर, बिना किसी माफ़ी के, जिंदगी की सच्ची स्व-स्वामित्व वाले और बेबाक रूप से जिवन के आनंद का अनुभव करने के लिए। जैसे-जैसे वे जीवन और उसके उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं, उन्हें एहसास होता है कि खुद का नंबर 1 होना सबसे बड़ी जीत है।

सीज़न 4 और भी ज़्यादा मज़ेदार, ड्रामा, चुलबुलापन, साथ ही भावनात्मक गहराई का एक बेहतरीन तड़का लगाने का वादा करता है। नए कलाकारों के रोमांचक जुड़ाव, विदेश यात्राएँ, गर्ल ट्रिप्स और पहले जैसे ही सिग्नेचर ग्लैमरस और चटपटे पल शामिल हैं, जो इस शो की पिछले 3 सीजन से पहचान बन चुके हैं। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ सीज़न 4 पहचान, स्वतंत्रता, आत्मीयता और आज़ादी जैसे मुद्दों को छूते हुए सीमाएं पार करने वाला अनुभव बनने वाला है।

पीएनसी की प्रेरणादायक और सशक्त कहानियों को कहने की प्रतिबद्धता के चलते, ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ प्राइम वीडियो के सबसे अधिक देखे जाने वाले भारतीय शोज़ में से एक बन चुका है।

दोस्ती, प्यार और आत्म-सम्मान का जश्न मनाने वाले इस शो ने दुनिया भर के दिलों को छुआ है। मिलिंद सोमन, प्रतीक स्मिता पाटिल, लिसा रे, राजीव सिद्धार्थ और अंकुर राठी के साथ पावरहाउस परफ़ॉर्मर कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू और बानी जे की मौजूदगी वाला यह अंतिम सीज़न लड़कियों को शानदार विदाई देने का वादा करता है।

देविका भगत द्वारा लिखित, इशिता मोइत्रा के संवाद और अरुणिमा शर्मा और नेहा परती मटियानी द्वारा निर्देशित, सीज़न 4 एक दमदार प्रीमियर के लिए तैयार है – ख़ास तौर पर प्राइम वीडियो पर। देखते रहिए – लड़कियों के साथ पीएनसी का अंतिम टोस्ट परोसा जाने वाला है।

actor Actress Anjana BOLLYWOOD Damini Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film Final 4th Season Four More Shots Please google news hot Latest News Movie music news online news PNC Producer Return Sexy Siddhi Singer song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending Umang upcoming Viral
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
moksha verma
  • Website

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.