Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 20
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराकर चुकाऊंगा चौरासीपाल का कर्ज: अवतार भड़ाना

तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराकर चुकाऊंगा चौरासीपाल का कर्ज: अवतार भड़ाना

Ajay vermaBy Ajay verma09/05/2019No Comments3 Mins Read

TODAYEXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 09 मई।  तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने आज तिगांव चौरासीपाल के एक दर्जन गांवों में आयोजित सभाओं के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को चौरासीपाल की ओर से भरपूर समर्थन देने का खुला ऐलान किया। खेड़ीकलां, तिगांव, बदरौला, कौराली, अरुआ, चांदपुर, घरौंडा, मंझावली, चीरसी, अमीपुर, जसाना, टिकावली, रिवाजपुर आदि गांवों में आयोजित सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना का पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया वहीं उन्हें गाजे-बाजे के साथ सभा स्थल तक लाया गया, जहां लोगों का जोश देखते ही बनता था। विधायक ललित नागर की अपील पर सभाओं में उपस्थित हजारों-हजारों की तादाद में लोगों ने दोनों हाथ उठाकर अपने समर्थन का ऐलान किया। लोगों के भारी जोश और स्नेह से गद्गद् कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने कहा कि चौरासीपाल ने हमेशा उनके हर सुख-दुख में बढ़चढक़र साथ दिया हैऔर इस बार भी चौरासी पाल ने आगे बढक़र अपने समर्थन का ऐलान कर मुझे बड़ी राजनैतिक ताकत दी है,

जिसका वह जीवनभर कर्ज नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा कि आज वह जो कुछ भी है, वह यहां के लोगों के द्वारा दी गई ताकत की बदौलत ही है और वह भी उन्हें विश्वास दिलाते है कि अबकि सांसद बनने के बाद इस क्षेत्र के साथ बरते गए सौतेले व्यवहार का ब्याज सहित विकास के रुप में कर्ज अदा करेंगे क्योंकि यहां कथित तौर पर मामा-भांजे की लूट निरंतर जारी रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को एक मामा नहीं बल्कि चार-चार मामाओं ने दोनों हाथों से लूटा है, लेकिन अब इनकी लूट का अंत का समय निश्चित हो गया है और यहां के लोग डंके की चोट पर वोट की चोट से करारा जवाब देकर मामा-भांजों को सबक सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब-जब भी वह यहां से सांसद चुने गए है, तब-तब इस फरीदाबाद को विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। आज फरीदाबाद में जितनी भी विकासात्मक परियोजनाएं दिख रही है वह सब कांग्रेस सरकार की ही देन है, जबकि इसके उल्ट मौजूदा सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों को बरगलाकर मामा-भांजे को खुली लूट का लाईसेंस दिया है, लेकिन तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोग धन्यवाद के पात्र है कि उन्होंने पूर्व के विधानसभा चुनाव में ललित नागर के रुप में एक ऐसे जुझारु व्यक्ति को विधानसभा में चुनकर भेजा, जो सत्ता की इस धमक के सामने कभी नहीं झुके और आपके हक हकूक की लडाई को लगातार पांच साल तक सडक़ से लेकर विधानसभा पटल तक जोर शोर से उठाते रहे।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी वोट रुपी आहुति डालकर कांग्रेस को देश व प्रदेश में सत्ता में लाने का काम करें क्योंकि कांग्रेस का हाथ ही हर हाथ को तरक्की दे सकता है। इस अवसर पर तिगांव के विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा के झूठ और लूट का अपने विधायककाल में पुरजोर विरोध किया है और आपको विश्वास दिलाते है समूचा विधानसभा क्षेत्र एकता के साथ एक माला में पिरोकर अवतार भड़ाना के साथ खड़ा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने आपको ललित नागर व अवतार भड़ाना समझकर प्रचार प्रसार में लग जाए क्योंकि अब थोड़ा सी समय बचा है।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
FARIDABAD LATEST NEWS POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.