Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मुख्यमंत्री के नशामुक्त हरियाणा अभियान में जींद पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी

मुख्यमंत्री के नशामुक्त हरियाणा अभियान में जींद पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी

Ajay vermaBy Ajay verma25/08/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : पंचकूला-25 अगस्त – हरियाणा पुलिस जीन्द की डिटेक्टिव टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर किनाना गांव के नजदीक नाकाबंदी करके कंटेनर के अदंर भारी मात्रा में भरे 386 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । यह जानकारी आज हरियाणा पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी।  प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान गांव कन्हो जिला हिसार निवासी रमेश, गांव अशरफगढ़ जिला जींद निवासी महेन्द्र, गांव खेड़ी जालब जिला हिसार निवासी जिले सिंह, खेरड़ी जिला रोहतक निवासी आजाद व इन्द्रिा कालोनी रोहतक निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि गांजा का व्यापार करने वाले हाईटेक् गिरोह का मुख्य आरोपी रमेश अपने साथियों के साथ हवाई जहाज से छत्तीसगढ़ पहुंचकर वहां के डीलरों से गांजा खरीदकर यहां से कंटेनर मंगवाकर वहां से लोड करवाने के बाद स्वयं ही हवाई जहाज के द्वारा यहां पहुंच जाता था। जबकि उसके साथी कंटेनर में गांजा भरकर हरियाणा में पहुंचते थे । रमेश अपने साथियों के साथ बीते कईं वर्षों से इस नशे का व्यापार कर रहा था । इस बार भी रमेश ने वहां से कंटेनर में गांजा भरवाकर अपने साथियों को हरियाणा के लिए भेज दिया। जिसकी सूचना डिटेक्टिव टीम ईन्चार्ज को मिली थी जिसने बिना कोई देरी करते हुए अपनी टीम के साथ किनाना गांव में पहुंचकर नाकाबंदी व आने जाने वाले वाहनों की विडियोग्राफी शुरू करवा दी। तभी कुछ समय बाद एक कंटेनर जुलाना की तरफ से आता दिखाई दिया जिसको रूकवाकर काबू किया। संदेह पर डयूटी मजिस्टे्रट बुलाकर कंटेनर की तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर बनी खुफिया जगह से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ तथा कंटेनर में चालक सहित सवार पांच आरोपियों को काबू कर लिया गया ।  काबू किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनका एक और मुख्य सरगना गांव सुलचानी जिला हिसार निवासी अनिल व गांव सिसाय जिला हिसार निवासी सुभाष भी इस व्यापार में शामिल हैं व इस गांजा में उनकी भी हिस्सेदारी हैं इन आरोपियों को भी जल्द ही पुलिस द्वारा काबू कर लिया जाएगा तथा प्रयोग में लाया जाने वाला कंटेनर गांव सीसर जिला रोहतक निवासी सुनील उफ काला व विकास की हैं। जो इस गाड़ी के मालिक है तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाते हैं ।  इस सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। ताकि नशे का माल कहां कहां से लाकर कहां कहां सप्लाई किया जाता है तथा इस व्यापार में कौन कौन लोग शामिल हैं । प्रवक्ता ने आगे बताया कि इनमें से पकड़े गए तीन आरोपियों में रमेश के खिलाफ राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में कुल सात मामलें दर्ज हैं। इसी प्रकार महेन्द्र पर यूपी व हरियाणा में 8 मामलें दर्ज हैं तथा जिले सिंह के खिलाफ जींद में एक मुकदमा दर्ज हैं।  हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री बी एस सन्धू ने पुलिस अधीक्षक जीन्द तथा  समस्त डिटेक्टिव  टीम को उपरोक्त अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा नशीला पदार्थ पकडने के लिए बधाई दी है।

 

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.