Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लखीमपुर खीरी : शिक्षित युवा ही समाज व देश को नई ऊर्जा प्रदान कर सकते है : लक्ष्य

    लखीमपुर खीरी : शिक्षित युवा ही समाज व देश को नई ऊर्जा प्रदान कर सकते है : लक्ष्य

    Ajay vermaBy Ajay verma29/10/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS :  लक्ष्य की लखीमपुर खीरी टीम ने युवाओ के लिए एक कैडर कैम्प उत्तर प्रदेश के  जिला लखीमपुर खीरी के गांव छिछौना में  आयोजित किया |  जिसमे गांव के युवाओ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया | लक्ष्य टीम ने  शिक्षा के महत्व पर जोर दिया | लक्ष्य युथ कमांडर इं. देवेंद्र कुमार ने युवाओ को शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया |  उन्होंने कहा कि अगर युवाओ को एक अच्छा जीवन जीना है तो उनको शिक्षा के महत्व को समझना होगा और उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी |  उन्होंने उद्धारण देकर शिक्षा के महत्व को समझाया |  उन्होंने कहा कि बाबा साहेब  डॉ भीमराव अम्बेडकर ने भी शिक्षा को ही जीवन के विकास का एक महत्वपूर्ण मार्ग बताया है  | उन्होंने कहा कि शिक्षा के बलबूते ही बाबा साहेब ने अपनी क़ाबलियत का लोहा मनवाया और बाबा साहेब को  उनकी शिक्षा के लिए  विश्व में ज्ञान का प्रतीक माना जाता है |  उन्होंने बताया  कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर यह सब विपरीत प्रस्थितियो के बावजूद प्राप्त किया |  उन्होंने  कहा कि हमें इस  शिक्षा के  मार्ग पर चलना चाहिए, चाहे इस के लिए कितने ही कष्ट क्यों ने उठाने पड़े.  लक्ष्य युथ कमांडर शैलेन्द्र आर्या ने कहा कि बहुजन समाज के युवा शिक्षा पर चल कर ही  समाज को भी मजबूती दे सकते है |  उन्होंने कहा कि किसी भी समाज व् देश की ऊर्जा उसके युवा ही होते है और अगर युवा शिक्षित हैं तो समाज व् देश अच्छा विकास कर सकता है और अगर युवा शिक्षित नहीं है तो समाज व् देश हमेशा ही गरीब  बना रहेगा | उन्होंने युवाओ से आवाहन करते हुए कहा कि आओ बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रथम मूल मन्त्र शिक्षा को अपनाए तथा अपना व् देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए |  लक्ष्य कमांडर इं. शैलेन्द्र कुमार ने युवाओ को प्रतियोगिता में सफलता के गुर बताये |  उन्होंने कहा कि युवाओ को असफलता से घबराना नहीं चाहिए बल्कि और अधिक महनत  करके सफलता को प्राप्त करना चाहिए  |  उन्होंने कहा कि असफलता के कारण बहुजन समाज के युवा हिम्मत हार जाते है और बीच में ही शिक्षा को छोड़ देते है परिणाम स्वरूप  विकास के मार्ग से अछूते रह जाते है अर्थात वे जीवन में  आगे नहीं बढ़ पाते है |  उन्होंने कहा कि  असफलता ही  सफलता की सीढी़ है अंत असफलता को जीवन का अंत न मानकर बल्कि उस पर चढ़ कर सफलता को प्राप्त करे अगर युवाओ में यह सोच पैदा हो जाती है तो उनको  कभी असफलता का मुँह भी नहीं देखना पड़ेगा |  बहुजन समाज के इन युवाओ ने लक्ष्य की टीम के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंशा की और उनके साथ मिलकर शिक्षा का प्रचार करने का आश्वासन दिया |

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    कैंटाबिल ने वसुंधरा में अपने नए स्टोर के उद्घाटन के साथ अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार किया

    23/07/2025

    पाटलिपुत्र सिग्नेचर पार्क का भव्य शुभारंभ, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी बुक कराया अपना फ्लैट

    10/03/2025

    पाँच दिवसीय प्रेरणा विमर्श – 2022, मीडिया कॉन्क्लेव एवं फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभारम्भ

    09/11/2022
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.