Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2018 के लिए दाखिला कार्यक्रम

वाईएमसीए विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2018 के लिए दाखिला कार्यक्रम

Ajay vermaBy Ajay verma07/06/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) फरीदाबाद, 7 जून – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद ने शैक्षणिक सत्र 2018 के लिए अपना दाखिला कार्यक्रम जारी कर दिया है। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज दाखिला प्रक्रिया की विवरणिका का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस.के. शर्मा तथा डीन (अकादमिक) डॉ. विक्रम सिंह भी उपस्थित थे। दाखिला विवरणिका में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, पाठ्यक्रमों की जानकारी, पात्रता मानदंड, फीस का ब्यौरा तथा दाखिला प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रपत्र शामिल है। जुलाई से शुरू होने वाले नये शैक्षणिक सत्र का मुख्य आकर्षण अंडरग्रेजुएट स्तर पर शुरू किये जा रहे छह नये पाठ्यक्रम है। इन नये पाठ्यक्रमों में सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक, एनिमेशन तथा मल्टीमीडिया में बीएससी, मैथ एवं कैमिस्ट्री में बीएससी ऑनर्स तथा बीबीए शामिल हैं। इसके अलावा, नये सत्र से एमसीए तथा बी.टेक (कम्प्यूटर इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रमों की सीटें भी बढ़ाई गई है।  दाखिला विवरणिका का विमोचन करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने मौजूदा पाठ्यक्रमों तथा नये पाठ्यक्रमों के लिए सुविधाएं सृजित करने के उद्देश्य से कई कदम उठाये है, जिसमें नये शिक्षकों की भर्ती, नये क्लासरूम, लैब तथा कार्यालयों का निर्माण व नवीनीकरण, हॉस्टलों की मरम्मत तथा नये सुविधाएं सृजित करने के लिए विस्तार परियोजनाओं का क्रियान्वयन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं देने प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। दाखिला विवरणिका 11 जून से विश्वविद्यालय परिसर उपलब्ध होगा तथा इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.वाईएमसीएयूएसटी.एसी.इन से भी डाउनलोड किया जा सकता है। जारी किये गये दाखिला कार्यक्रम के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए एमटेक के सभी पाठ्यक्रमों, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ तथा एनवायरमेंट साइंस में एमएससी, एमबीए, एमसीए, एमसीए (लेटरल एंट्री), फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथ में बीएससी ऑनर्स, एनिमेशन तथा मल्टीमीडिया में बीएससी तथा एम.ए. (जर्नलिज्म व मॉस कम्युनिकेशन) पाठ्यक्रमों 11 जून, 2018 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए योग्यता मानदंड, सीटों की संख्या व प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम इत्यादि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बीटेक, एमटेक तथा एम.ए. के पाठ्यक्रमों को छोड़कर शेष सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2018 है। एमटेक तथा एम.ए. के पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई, 2018 तक किये जा सकते है। बीटेक व बीटेक (लेटरल एंट्री) के सभी पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी द्वारा जेईई परीक्षा तथा योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण अंकों के आधार पर किया जायेगा।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.