Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

    छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

    Ajay vermaBy Ajay verma19/04/2026No Comments3 Mins Read
    Younger sister gives new life to elder brother by donating a piece of liver

    फरीदाबाद: महिला केवल जननी ही नहीं है, जरूरत पड़ने पर अपने भाई, पिता, पति और बच्चों के प्राण बचाने के लिए अंग दान कर ‘जीवनदाता’ की भूमिका भी निभा रही हैं। हाल ही में फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में एक ऐसा मामला आया, जहाँ एक छोटी बहन ने अपने लिवर का हिस्सा दान कर बड़े भाई की जान बचाई।

    डॉ. पुनीत सिंगला, प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर एवं एचओडी-लिवर ट्रांसप्लांट एंड एचपीबी सर्जरी, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने बताया कि हमारे पास श्रीनगर से 52 वर्षीय राजेश कुमार लिवर से जुड़ी कुछ समस्याओं के साथ आया। जाँच करने पर पता चला कि मरीज को लिवर सिरोसिस की गंभीर बीमारी थी और मरीज में लिवर फेलियर के लक्षण में शुरू हो चुके थे इसलिए मरीज को जल्द ही लिवर ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत थी। जाँच में यह भी पता चला कि मरीज के हार्ट में माइट्रल वाल्व रिगर्जिटेशन (पूरी तरह बंद न होने के कारण वाल्व से खून का रिसाव होना) नाम की गंभीर बीमारी भी थी। इसलिए लिवर ट्रांसप्लांट करने से पहले मरीज के हार्ट के वाल्व का ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। हॉस्पिटल की अनुभवी कार्डियक थोरेसिक सर्जरी टीम द्वारा दिसंबर के महीने में मरीज के हार्ट का वाल्व रिप्लेसमेंट किया गया और ऑपरेशन सफल रहा। लिवर ट्रांसप्लांट जैसे प्रोसीजर के लिए मरीज कुछ ही दिनों में फिट हो गया।

    बड़े भाई के प्राण संकट में देख मरीज की शादीशुदा छोटी बहन सुदेश कुमारी (44 वर्षीय) अपने ससुराल पक्ष की सहमति से अपने भाई को अपना लिवर देने के लिए आगे आई। जाँच में पता चला कि मरीज की बहन लिवर डोनेट करने के लिए मेडिकल रूप से फिट थी। सारी लीगल और मेडिकल फॉर्मेलिटीज पूरी करने के बाद मार्च महीने में लिवर ट्रांसप्लांट प्रोसीजर किया गया। ट्रांसप्लांट के दौरान डोनर ने अपने लिवर के दाहिने तरफ का हिस्सा अपने भाई राजेश कुमार को डोनेट किया। लिवर ट्रांसप्लांट सफल रहा। ट्रांसप्लांट के बाद से मरीज और डोनर दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मरीज की लिवर सिरोसिस की समस्या भी खत्म हो गई है। नया जीवन देने के लिए राजेश कुमार ने अपनी बहन और जीजा का शुक्रिया किया।

    डॉ. पुनीत सिंगला ने बताया कि यह केस काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मरीज को लिवर सिरोसिस की गंभीर बीमारी के साथ-साथ हार्ट वाल्व में लीकेज की समस्या भी थी। इसलिए हॉस्पिटल की अनुभवी कार्डियक थोरेसिक सर्जरी टीम की मदद से सबसे पहले मरीज के हार्ट वाल्व का रिप्लेसमेंट किया गया। हार्ट वाल्व का ऑपरेशन सफल रहा और मरीज ने तेजी से रिकवरी की। फिर कुछ दिनों बाद मरीज का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया जिसमें लगभग 12 घंटे का समय लगा। इस प्रोसीजर के सफल होने में मल्टीपल स्पेशलिटी डॉक्टरों का भी विशेष योगदान रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.