Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से शुरू हुई नवरात्रों की रौनक

वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से शुरू हुई नवरात्रों की रौनक

Ajay vermaBy Ajay verma21/09/2017Updated:21/09/2017No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से शुरू हुई नवरात्रों की रौनक, पहले दिन की गई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा फरीदाबाद। सिद्धपीठ महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में आज से नवरात्रों की धूम आरंभ हो गई है। नवरात्रों के पहले दिन मंदिर में मां शैलपुत्री की पूजा अराधना आरंभ की गई। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। नवरात्रों के इस शुभ अवसर पर मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे तथा प्रतिदिन मंदिर में प्रसाद का वितरण एवं विशेष पूजा अर्चना का आयोजन होगा। मंदिर में आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना में शहर के प्रमुख उद्योगपति के.सी.लखानी , आर.के. जैन एवं उद्योगपति आर. के. बत्तरा ने मां का आर्शीवाद ग्रहण करते हुए मंदिर में माथा टेका। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने पूजा अर्चना का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर मंदिर के चेयरमैन प्रताप भाटिया, कांशीराम, गिर्राजदत्त गौड़, फकीरचंद कथूरिया, राहुल मक्कड़, धीरज पुंजानी, दिनेश चितकारा, नेतराम गांधी, राजेश भाटिया, रमेश सहगल, अनिल ग्रोवर, अनिल भाटिया, कंवल खत्री, राकेश भाटिया, सुरेंद्र गेरा एवं सुनील हांडा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान जगदीश भाटिया ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को मां शैलपुत्री के संदर्भ में बताया और उनका गुणगान करते हुए कहा कि भगवान गणपति को विसर्जन के लिए विदाई देते ऐसा कहा जाता है कि मां शैलपुत्री अपने पूर्वजन्म में प्रजापति दक्षराज की कन्या थीं और तब उनका नाम सती था।  आदिशक्ति देवी सती का विवाह भगवान शंकर से हुआ था। एक बार दक्षराज ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया था जिसमें सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन शंकर जी को नहीं बुलाया था। क्रोध से भरी सती जब अपने पिता के यज्ञ में गईं तो दक्षराज ने भगवान शंकर के विरुद्ध बहुत अपशब्द कहा। देवी सती अपने पति भगवान शंकर का अपमान सहन नहीं कर पाईं। उसके बाद उन्होंने वहीं यज्ञ की वेदी में कूद कर अपने प्राण त्याग दिए। अगले जन्म में देवी सती शैलराज हिमालय की पुत्री बनीं और शैलपुत्री के नाम से जानी गई। जगत- कल्याण के लिए इस जन्म में भी उनका विवाह भगवान शंकर से ही हुआ. पार्वती और हेमवती उनके ही अन्य नाम हैं।उनके अनुसार जो भी भक्त सच्चे मन से मां शैलपुत्री से जो भी मुराद मांगता है, वह अवश्य पूर्ण होती है। अर्चना के बीच भगवान गणपति की सेवा की गई। भगवान गणपति की पूजा अर्चना के बाद हर रोज प्रसाद वितरण किया गया।

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.