Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ अन्य कर्मचारी संगठन भी आन्दोलन में आक्रामकता के साथ उतरे

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ अन्य कर्मचारी संगठन भी आन्दोलन में आक्रामकता के साथ उतरे

Ajay vermaBy Ajay verma25/10/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 25 अक्टूबर।सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ अन्य कर्मचारी संगठन भी आन्दोलन में आक्रामकता के साथ उतर जाने पर अब सरकार की मुसीबत बढती जा रही है आज विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए बल्लभगढ बस अड्डे पर रोडवेज के कर्मचारियों सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, बिजली नेता सतपाल नरवत, जनस्वास्थ्य विभाग के अतर सिंह, वन विभाग के बुधराम, हुडा के विरेन्द्र सिंह बेनीवाल, आशा वर्कर की जिला प्रधान हेमलता और सचिव सुधा, आंगनवाडी की मालवती, इंकलाबी मजदूर मोर्चा के मुन्नालाल, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया और बल्लभगढ़ बस अड्डे पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। इसके साथ कर्मचारियां ने 24 घंटे की भुख हड़ताल जारी कर दी है। 26 अक्टूबर शुक्रवार को सामुहिक अवकाश लेकर विरोध जताया जाएगा। गौरतलब है कि सरकार के किमी स्कीम के तहत रोड़वेज के बेड़े में 720 बसें प्राईवेट हायर करने के निर्णय के खिलाफ रोड़वेज कर्मचारी 16 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। रोड़वेज कर्मचारियों की मांग है कि सरकार सरकारी बसों को खरीद कर बेड़े में शामिल की करे और बेरोजगार युवाओं को पक्की नौकरी दे। अगर बसों की कमी की पूर्ति प्राईवेट बसों को हायर करके की जाएगी तो आठ साल में रोड़वेज विभाग का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा।

सरकार हड़ताली कर्मचारियों की तालमेल कमेटी से बातचीत करने की बजाय एस्मा जैसे काले कानून का प्रयोग करते हुए हजारों कर्मचारियों के खिलाफ झुठे मुकदमे दर्ज कर चुकी हैं। हजारों कर्मचारियों को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है और हजारों की सेवाएं निलम्बित की जा चुकी है। जिसको लेकर रोड़वेज के कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों में भारी आक्रोश पैदा हो गया है। आशा वर्करां ने भी हडताल को समर्थन देते हुए कल भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।  सरकार की निजीकरण के निर्णय को लागू करने की जिद और हड़ताली कर्मचारियों की तालमेल कमेटी से इस मुद्दे पर कोई बातचीत न करने की हठधर्मिता के कारण हड़ताल आगे बढती जा रही है और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
सरकार के उपरोक्त घोर निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक रवैए के कारण आज विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रर्दशन में सर्व सम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में सरकार से निजीकरण के निर्णय को वापस लेने और रोड़वेज कर्मचारियों की तालमेल कमेटी से बातचीत करके हड़ताल को समाप्त करवाने की मांग की गई। ताकि प्रदेश की जनता को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

बीके चौक पर कर्मचारियों ने चार श्रम संहिताओं की प्रति जलाकर काले झंडों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया

01/04/2026

खेल पत्रकारिता में उभरते रुझानों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

01/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.