Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » 33वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में शनिवार सायं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

33वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में शनिवार सायं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Ajay vermaBy Ajay verma09/02/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : सूरजकुंड (फरीदाबाद), 09 फरवरी। 33वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में शनिवार सायं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन चंडीगढ के अध्यक्ष डा. अनमोल रतन सिंधू मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।   कवि सम्मेलन में पधारे सुरेंद्र शर्मा, डा. सुरेंद्र दूबे, सरदार मनजीत सिंह, गजेंद्र सोलंकी, महेंद्र अजनबी और बुद्धि प्रकाश ने सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कवि सरदार मनजीत सिंह ने किया। मनजीत सिंह ने काव्य पाठ के दौरान कहा कि हनुमान जी तो इतने बुद्धिमान और बलशाली थे, उन्होंने कभी भी तिल को नहीं बनने दिया ताड़, जब उन्हें संजीवनी बूटी नहीं दिखाई दी तो उठा लाए पूरा पहाड़। पुलिस वाले भी तो यही तरकीब काम में लाते हैं जब उन्हें अपराधी नहीं मिलता ना पूरा परिवार ही उठा लाते हैं।   महेंद्र अजनबी ने हास्य व्यंग की रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने भी भारतीय संस्कृति और रिश्तों के महत्व पर बेहतरीन कविताएं सुनाई। बुजुर्गों की शान में सुरेंद्र शर्मा ने जहां रचनाएं सुनाईं वहीं नेताओं पर भी व्यंग कसे। इस देश में राजा कौरव हो या पांडव जनता तो बेचारी सीता है। ऐसी रचनाओं से भी सुरेंद्र शर्मा ने चिंतन को विवश किया। गजेंद्र सोलंकी ने देशभक्ति से परिपूर्ण कविताएं प्रस्तुत की:- भारत के परिंदों की जग में पहचान तो जिंदा है। हास्य कवि बुद्धि प्रकाश ने चाय पर आधारित और टाइम की कीमत विषय पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। सरदार मनजीत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की खामोशी पर भी चुटकियां लीं। कवि सुरेंद्र दूबे ने वर्तमान समय में संस्कारों, नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट को लेकर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य चौपाल में बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.