Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » प्याली चौक पर मैट्रो लाने की मुहिम ने पकड़ा जोर

प्याली चौक पर मैट्रो लाने की मुहिम ने पकड़ा जोर

Ajay vermaBy Ajay verma02/08/2020No Comments2 Mins Read
Campaign to bring Metro to Piyali Chowk caught vigorously
जवाहर कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित बैठक में मौजूद हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजुनेजा व अन्य मौजिज लोग।

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 2 अगस्त। प्याली चौक पर मैट्रो लाने की मुहिम के अन्तर्गत आज एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के मौजिज लोगों की एक आपातकालीन बैठक जवाहर कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेसिंग के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान रामजुनेजा ने की जबकि बैठक का संचालन पर्वतीय कालोनी मार्किट एसो. के प्रधान राममेहर, डबुआ कालोनी मार्किट एसो. के प्रधान कमल भड़ाना ने की। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए रामजुनेजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विधायक नीरज शर्मा तथा विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा से मांग करते हुए कहा कि फरीदाबाद से गुडग़ांव प्रस्तावित मैट्रो लाईन का निर्माण प्याली चौक होते हुए किया जाए, ताकि प्याली चौक स्टेशन बनने से एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की डबुआ कालोनी, जवाहर कालोनी, कपड़ा कालोनी, पर्वतीय कालोनी, सुंदर कालोनी, नंगला एनक्लेव पार्ट वन, टू सहित अन्य कालोनियों व बडख़ल विधानसभा क्षेत्र एन.एच.एक व दो नम्बर, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की न्यू जनता कालोनी, सुभाष कालोनी, राजीव कालोनी, संजय कालोनी आदि क्षेत्रों के लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी। श्री जुनेजा ने कहा कि प्याली चौक पर मैट्रो स्टेशन निर्माण होने से एक तो वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी साथ ही लोगों को धन व समय दोनों की बचत होगी। साथ ही इस रूट पर अधिक से अधिक सवारी ट्रेन को मिलेगी। साथ ही सरकार के करोड़ों रूपए की बचत होगी वह अलग से। इस मौके पर आए हुए सभी मौजिज लोगों ने एकमत होकर कहा कि वह प्याली चौक पर मैट्रो स्टेशन बनवाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर जल्द मुख्यमंत्री मनोहरलाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विधायक नीरज शर्मा तथा विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा को ज्ञापन सौंपेगें। इस अवसर पर बैठक में अन्य के अलावा नंगला रोड़ से सुभाष शर्मा, पंजाबी कालोनी बन्नू बिरादरी से सुन्दरलाल चुग, जय क्षत्रपाल, जे.के.गोयल, कन्हैया गुप्ता, सर्वेश, नरेन्द्र सेठी, देवीलाल, राजा भईया, सुरेन्द्र उर्फ सूरी, शिवजी, दीपक अदलक्खा सहित सैकड़ों व्यापारी व आम जनमानस मौजूद थे।

Campaign to bring faridabad Latest News Metro Piyali Chowk TODAY EXPRESS NEWS प्याली चौक मैट्रो
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.