Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » FARIDABAD : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैशलेश मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मेयर सुमन बाला ने वार्ड नंबर 24 के गांव अगवानपुर में डिजिटल लेनदेन के अंतर्गत भीम ऐप कैशलेश ट्रांजेक्शन को अपनाने के लिए जागरूक किया।

FARIDABAD : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैशलेश मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मेयर सुमन बाला ने वार्ड नंबर 24 के गांव अगवानपुर में डिजिटल लेनदेन के अंतर्गत भीम ऐप कैशलेश ट्रांजेक्शन को अपनाने के लिए जागरूक किया।

Ajay vermaBy Ajay verma18/04/2017No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद, 18 अप्रैल : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैशलेश मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 24 के गांव अगवानपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर के 126वें जयंती समारोह में लोगों को डिजिटल लेनदेन के अंतर्गत भीम ऐप कैशलेश ट्रांजेक्शन को अपनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
इस मौके पर श्री गुर्जर ने नगर निगम की ओर से 14 लाख रुपए की लागत से आरएमसी विधि से पक्की सीमेंटिड बनाई जाने वाली इस गांव की फिरनी की सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और बी.आर. अंबेडकर संदेश यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह संदेश यात्रा गांव अनंगपुर में बी.आर. अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शुरू होकर जगमाल कालोनी, रोशन नगर व अन्य आबादियों की गलियों से होते हुए शुभारंभ स्थल पर आकर संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के सैंकडों लोगों ने भाग लिया। 
 
इस अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम की महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, पार्षद सोमलता भडाना, मुनेश भड़ाना व अजय बैंसला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 
श्री कृष्णपाल गुर्जर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब बी.आर. अंबेडकर एक ऐसी श िशयत थे जिनके अथाहा विधिक ज्ञान और सत्य व अंहिसा की प्रबल भावना से पूरा विश्व आज भी अंचभित है। उनके कुशल नेतृत्व में बनाई गई 300 सदस्यीय संविधान निर्मात्री सभा के क्रियांवयन के फलस्वरूप आजाद भारत का एक ऐसा अनूठा संविधान तैयार किया गया, जिसमें सभी जाति धर्म एवं वर्गों से संबंधित लोगों के हित एवं अधिकार बाखूबी समाहित है। उनके प्रति पूरे राष्ट्र के अलावा लोकतंत्र में गहरी आस्था रखने वाले कई अन्य देश भी दिल से नतमस्तक होते हैं। श्री गुर्जर ने इस मौके पर भीम ऐप का शुभारंभ करके लोगों को उनके मोबाइल पर इसके संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक तो सुबह 10 से सायं 5 बजे तक ही सेवा दे पाते हैं लेकिन भीम ऐप तो लोगों के पास एक बटुआ स्वरूप 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
 
श्री गुर्जर ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली, नागपुर व मुंबई जैसे स्थानों पर सैंकडों करोड़ रुपए की लागत से 5 भव्य बी.आर. अंबेडकर यादगार भवन बनाने का अनूठा निर्णय लिया है। इनसे हमारी भावी पीढ़ी को डा. अंबेडकर के वैभवशाली व्यक्तित्व को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास तथा हरियाणा के मु यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवीं एक की तर्ज पर अनूठे विकास का प्रण लिया हुआ है अत: लोग पीएम-सीएम की इस जोड़ी के रहते हुए विकास के बारे में किसी प्रकार की चिंता न करें।
समारोह को भाजपा नेता ज्ञानचंद भड़ाना, रवि भड़ाना, ब्रहम प्रधान, रवि कुमार भड़ाना व राजपाल नागर ने भी संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गुर्जर का हार्दिक स्वागत व्यक्त किया। ग्राम वासियों ने श्री गुर्जर के अलावा मेयर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, पार्षद अजय बैंसला, सोमलता भड़ाना व मुनेश भड़ाना को फूल मालाएं भेंट कर उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सतबीर नागर, मुकेश तंवर, विनोद गुप्ता, पं. उमेश सरपंच, विनोद अवाना, श्यामचंद भडाना, प्रमोद तंवर, दीपक पाराशर, संजय अवाना, फूलचंद भडाना, अशोक शर्मा व महेंद्र प्रधान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

खबरे देने के लिए संपर्क करे  AJAY VERMA 9716316892 

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.