Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » Noida : मारवाह स्टूडियो मे हुआ ग्लोबल फैशन एंड डिज़ाइन वीक का आयोजन ।।।

    Noida : मारवाह स्टूडियो मे हुआ ग्लोबल फैशन एंड डिज़ाइन वीक का आयोजन ।।।

    Ajay vermaBy Ajay verma13/04/2017No Comments3 Mins Read

    Today Express News नोएडा : आज गुरुवार को दोपहर के समय ग्लोबल फैशन एंड डिज़ाइन वीक का आयोजन मारवाह स्टूडियो के भव्य प्रांगण में हुआ। नोएडा में यह इस तरह का पहला आयोजन था जिसमे फैशन डिज़ाइनर के साथ साथ छात्र छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। फैशन के साथ साथ इसमें इंटीरियर डिज़ाइनर को भी शामिल किया गया था। इस कार्यक्रम का भव्य उदघाटन जानी मानी हस्ती व चीन के राजदूत हैंग हिहोंग के अलावा आर्टिटेक और डिज़ाइनर निर्मल कुलकर्णी, एजुकेशनिस्ट संदीप सिंह, मिसेज यूनिवर्स नॉमिनी रश्मि सचदेवा, सिंगर शंकर साहनी और मॉडल अमित रंजन द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस अवसर पर मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह ने यहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि हमने इस तरह के फैशन वीक का अपने स्टूडियो मे पहली बार आयोजन किया है और मुझे ख़ुशी है कि इसको सफल बनाने के लिये यहां के छात्र छात्राओं व स्टाफ के लोगों ने इसमें बहुत अच्छी कोशिश की है और यही नही हमे लगता है कि हमने शिक्षा देने में कही भी कमी नहीं की है। जिसका परिणाम आज आप सभी के सामने है। इस मौके पर अतिथि अमित रंजन ने कहा कि फैशन वो है जो हमे आम इंसान से खास इंसान बना देता है लेकिन इसके साथ साथ फैशन वो भी है जो हम पर अच्छा लगे और जिसमे आप खुद को भी कम्फर्ट महसूस करें। इस कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुये अतिथि हैंग हिहोंग ने कहा कि चीन और भारत की सोच बिल्कुल भिन्न है फिर भी मुझे साड़ी एक परफेक्ट पहनावा लगती है जिसमे महिलाए खूबसूरत तो लगती ही हैं साथ ही आधुनिक भी लगती है बाकि यंग जनरेशन की अपनी अलग ही सोच और पहनावा है। इस दौरान अतिथि रश्मि सचदेवा ने कहा कि आज की महिलाओं ने अपने आपको बदला है और पहले की तरह वो तीस साल की आयु पार करके खुद को बुजुर्ग की केटेगरी में देखने लगती थी लेकिन आज महिलाए पचास की उम्र में पहुंचकर भी खुद को जवान महसूस करती है और हर काम पुरुषो के मुकाबले करती है। अतिथि निर्मल कुलकर्णी ने कहा कि यहाँ के छात्र बहुत गुणी हैं और उन्हें सीखने की जिज्ञासा है इसीलिए उन्होंने बहुत बेहतरीन चीजे डिस्प्ले में लगाई है जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। मशहूर सिंगर शंकर साहनी ने कहा कि आज की रोजमर्रा की जिंदगी बहुत ही भागदौड़ वाली हो चुकी है इसमें अपने आपको फिट रखना सबसे बड़ा फैशन है और आप फिट रहोगे तो हर स्टाइल आपको सूट करेगा। अंत मे एक बार फिर कार्यक्रम का समापन करते हुये अतिथियों के आग्रह पर स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह ने कहा कि इस फैशन वीक में हम फैशन शो के अलावा वर्कशॉप, आर्ट प्रदर्शनी और मास्टर क्लास दे रहे है जिससे छात्रों को काफी कुछ जानने को मिलेगा। इस मौके पर प्रेस कोर्डिनेटर सुनील पाराशर व मुमताज आदि उपस्थित रहे।

    ( रिपोर्ट जर्नलिस्ट अजय वर्मा 9716316892 )

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.