नई दिल्ली :विश्वमांगल्य सभा की दो दिवसीय प्रबोधन बैठक का आज दूसरा दिन है। नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र में कार्यकर्ता सत्र शुरू हो चुका है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।
शाम 4 बजे नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में डॉ. मोहन भागवत “युगानुकूल मातृत्व (Contemporary Motherhood)” विषय पर सार्वजनिक संबोधन देंगे। कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से 800 से 1,000 प्रबुद्ध महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। विश्वमांगल्य सभा के अनुसार, यह बैठक मातृत्व, परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है।
