Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » फूड केयर, कृषि और स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में है स्‍टार्टअप की संभावनाएं: फिक्‍की महासचिव- दिलीप चिनॉय

फूड केयर, कृषि और स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में है स्‍टार्टअप की संभावनाएं: फिक्‍की महासचिव- दिलीप चिनॉय

Ajay vermaBy Ajay verma19/09/2020No Comments2 Mins Read
Start-up possibilities in food care, agriculture and health sector FICCI Secretary General - Dilip Chinoy

फरीदाबाद:- ऑल इंडिया टेक्निकल एंड मैनेजमेंट काउंसिल (एआईटीएमसी) ने आत्‍मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल विषय को लेकर वेबीनार का आयोजन किया। इसमें बतौर वक्‍ता फिक्‍की के महासचिव दिलीप चिनॉय शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन असम के गुवाहाटी स्थित इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ आंत्रप्रेन्‍योरशिप (आईआईई) के सेंटर फॉर इं‍डस्ट्रियल एक्‍सटेंशन के विभागाध्‍यक्ष डॉ. सृपणा भूयन बरुआ ने किया। इस वेबीनार में हर उस तथ्‍य और तत्‍व को शामिल किया गया, जो एक व्‍यक्ति, उद्यमी और स्‍टार्टअप शुरू करने की इच्‍छा रखने वाले सभी व्‍यक्ति को जानना जरूरी है।

फिक्‍की के महा‍सचिव दिलीप चिनॉय ने विभिन्‍न तथ्‍यों और आंकड़ों को पेश करते हुए कहा कि फूड केयर, कृषि आधारित और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में स्‍टार्टअप की काफी संभावनाएं है। कोविड-19 के बाद जो हालात तैयार हुए है, उसमें इन क्षेत्र के स्‍टार्टअप विकसित होगी। उन्‍होंने उसके भविष्‍य की संभावनाओं के बारे में भी बताया। दिलीप चिनॉय ने जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण भारत देश की अर्थव्‍यवस्‍था की जान है। इसमें प्रत्‍येक व्‍यक्ति और उद्योग दोनों की मांग पर ध्‍यान देने की जरूरत है और इसे कौशल विकास के जरिये ही पूर्ति की जा सकती है। इससे न केवल रोजगार के साधन पैदा होंगे, बल्कि ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था की जरूरतें भी पूरी होगी।

उन्‍होंने कहा कि हर क्षेत्रीय एवं राष्‍ट्रीय स्‍तर के संगठन को 3-4 चीजों पर ध्‍यान देने की जरूरत है। इसमें नई दक्षताओं की पहचान करने, कौशल विकास को लेकर नए आयाम देने और फिर उन्‍हें प्रोत्‍साहित करने की आवश्‍यकता है। उन्होंने प्राथमिक कौशल पर प्रकाश डालते हुए आज की आधुनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए अपने कौशल को एक माध्‍यम के तौर पर प्रयोग करने को कहा।

पूरा सत्र उद्योग के बदलते दौर को समझने के साथ व्यावहारिक रूप से महामारी से निकलते हुए राष्‍ट्र निर्माण की भूमिका पर केंद्रित रहा। उन्‍होंने बताया कि यह केवल तभी संभव हो सकता है जब हम सोशल डिस्‍टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्‍क पहनने के नियम का सख्‍ती से पालन करे। इससे व्‍यक्तिगत जोखिम कम होने के साथ अर्थव्यवस्था के निर्माण में मदद मिलेगी।

agriculture and health sector faridabad news FICCI Secretary General - Dilip Chinoy food care Latest News Start-up possibilities TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.