Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » उपायुक्त ने जिलावासियों से किया आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आह्वान

उपायुक्त ने जिलावासियों से किया आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आह्वान

Ajay vermaBy Ajay verma07/09/2020Updated:07/09/2020No Comments2 Mins Read
Nuh- Mewat Deputy Commissioner and District Election Officer Dhirendra Kharagta

बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कोविड-19 से बचाव के लिए जिलावासियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने का आह्वïन किया है। उन्होंने जिला के सभी विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराएं। उन्होंने कहा कि आमजन, विशेषकर बुजर्ग व बच्चे यथासंभव घरों में रहें और मास्क का अवश्य प्रयोग करें। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च आरोग्य सेतु एप नागरिकों को यह बताएगा कि आप जोखिम में हैं या नहीं। एप ब्लूटूथ और जीपीएस से चलता है। यह एप कोविड-19 संक्रमण के प्रसार, जोखिम, बचाव एवं उपचार के लिए लोगों तक सही और सटीक जानकारी देने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि इस एप को एंड्रॉयड गूगल प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 11 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराता है। एप आपको बताता है कि क्या आप उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं या नहीं। एप सक्रिय तौर पर सटीकता से काम कर सके, इसलिए इसे हर समय लोकेशन एक्सेस देने और ब्लूटूथ ऑन रखने की जरूरत पड़ती है। यदि आप जोखिम या उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं, तो एप आपको परीक्षण कराने जाने के लिए निकटतम परीक्षण केंद्र में अपॉइंटमेंट के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल करने के लिए सुझाव देगा। एप वायरस से बचाव के लिए बुनियादी सावधानी बरतने के टिप्स भी बताता है। यदि आपका परीक्षण सकारात्मक आता है तो यह एप आपका डाटा सरकार के साथ साझा करेगा। एप की गोपनीयता नीति में उल्लेख किया गया है कि यह अन्य थर्ड पार्टी एप के साथ डाटा साझा नहीं करता है। उन्होंने बताया कि जनता को कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि एतिहात रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कोरोना के खिलाफ एक युद्ध है और यह युद्ध तभी जीता जा सकता है जब सभी एकत्रित होकर इसके खिलाफ अभियान छोड़ेंगे। लड़ाई वही जीतता है जो हथियार उठाता है। जिसने हथियार नहीं उठाया वह लड़ाई से पहले ही हार जाता है। हमें इस लड़ाई को जीतना है और इस लड़ाई को जीतने के लिए हमारे पास यह मोबाइल ऐप एक हथियार के रूप में मौजूद है। इसका हम सबको प्रयोग करना है।

called upon the residents download the Arogya Setu App Latest News Mewat News NUH The Deputy Commissioner The Deputy Commissioner called upon the residents to download the Arogya Setu App. TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.