Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कुख्यात बदमाश विकास दुबे के मुख्य साथी सहित दो अन्य आरोपियों को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दबोचा।

    कुख्यात बदमाश विकास दुबे के मुख्य साथी सहित दो अन्य आरोपियों को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दबोचा।

    Ajay vermaBy Ajay verma08/07/2020No Comments3 Mins Read

    कानपुर के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के मुख्य साथी सहित दो अन्य आरोपियों को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने दबोचा।  विकास दुबे के सहयोगी आरोपी कार्तिकेय ने पुलिस से घिरा देख पुलिस पर फायरिंग की,क्राइम ब्रांच ने चारों तरफ से घेर कर दबोचा . मुख्य आरोपी कार्तिकेय उर्फ प्रभात से 4 पिस्टल और 44 जिंदा राउंड बरामद किए.

    दिनांक 8 जुलाई को क्राइम ब्रांच फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विकास दुबे के कुछ सहयोगी आरोपी हथियार सहित न्यू इंदिरा नगर कंपलेक्स हरि नगर नहर पार एरिया में छुपे हुए है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई।

    श्रीमान ओपी सिंह पुलिस आयुक्त महोदय ने डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद को आरोपियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

    डीसीपी क्राइम श्री मकसूद अहमद की देखरेख में एसीपी क्राइम अनिल यादव ने क्राइम ब्रांच 48, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव और क्राइम ब्रांच बीपीटीपी की तीन टीमों के साथ सूचना के आधार पर नहर पार एरिया में रेड की।

    रेड के दौरान एक घर मे छुपे हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम की घेराबंदी और सतर्कता के चलते आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. कार्तिकेय @प्रभात पुत्र राजेन्द्र निवासी गाँव बिखरू थाना चौवेपुर जिला कानपुर

    2. अंकुर पुत्र श्रवण निवासी गाँव काकुपुर थाना शिवपुर पुर जिला कानपुर हाल न्यू इंदिरा कम्पलैक्श हरीनगर सै 87 नहर पार फरीदाबाद

    3. श्रवण पुत्र खेरेशवर निवासी गाँव काकुपुर थाना शिवराजपुर जिला कानपुर हाल न्यू इंदिरा कम्पलैक्श सै 87 नहर पार फरीदाबाद।

    डीसीपी क्राइम श्री मकसूद अहमद ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग करने व अवैध हथियार रखने सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना खेड़ी पुल में मुकदमा दर्ज किया गया।

    उत्तर प्रदेश के बदमाश प्रभात को आरोपी अंकुर और उसके पिता श्रवण ने अपने घर में पनाह दी थी।

    पूछताछ पर बदमाश प्रभात ने बताया कि उसने और कुख्यात बदमाश विकास दुबे ने, विकास की भाभी की मौसी शांति मिश्रा के घर नहरपार, हरी नगर इंदिरा कंपलेक्स मे पनाह ली थी। विकास दुबे पुलिस पार्टी के आने से कुछ घंटे पहले फरार हो गया था

    बदमाश प्रभात ने पूछताछ पर बताया कि वह , विकास दुबे के साथ बिखरू गांव में हुए हत्याकांड में पुलिस पार्टी पर फायर करने में शामिल था।

    आरोपी प्रभात उर्फ कार्तिकेय ने बताया कि विकास दुबे और उसने पुलिस पार्टी पर हमला करके घायल पुलिस वालों की दो पिस्टल और जिंदा राउंड छीनकर मौके से फरार हो गए थे।

    फरार होने के बाद 2 दिन बाद दो दिन तक दोस्त के घर शिवली यूपी में रहे थे।

    बदमाश प्रभात ने पूछताछ में बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले अन्य मुख्य आरोपी अमर दुबे जो अभी हमीरपुर यूपी में मौजूदगी बारे बताया।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर आरोपी अंकुर अन्य आरोपी श्रवण, जो कि दोनों पिता-पुत्र हैं को बदमाशों को आश्रय देने के आरोप में जेल भेज दिया है।

    विकास दुबे के मुख्य सहयोगी आरोपी कार्तिकेय को माननीय अदालत द्वारा यूपी पुलिस की मांग पर ट्रांजिट रिमांड पर यूपी एसटीएफ के हवाले किया गया है।

    डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी के कब्जे से यूपी पुलिसकर्मियों से छिनी हुई 2 पिस्टल 9mm और 2 देसी पिस्टल 9mm सहित 44 जिन्दा रोंद व एक खाली खोल, एक पिठू बैग व 3000/- रुपये बरामद हुए हैं।

    Crime News faridabad including the main partner of Kanpur's infamous crook Vikas Dubey Latest News Two other accused were arrested by the Faridabad Crime Branch.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.