Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » अपने समर्थक कार्यकर्ताओ के साथ विताया नरेन्द्र गुप्ता ने पूरा दिन

    अपने समर्थक कार्यकर्ताओ के साथ विताया नरेन्द्र गुप्ता ने पूरा दिन

    Ajay vermaBy Ajay verma22/10/2019No Comments3 Mins Read

    फरीदाबाद, 22 अक्टूबर। फरीदाबाद 89 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया है कि जिस प्रकार से सोमवार को लोगों को उत्साह था उसके बाद यह तय है कि लोगों ने एक बार फिर से सत्ताधारी दल भाजपा के लिए वोट दिया है तथा 24 तारीख को हरियाणा में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। नरेन्द्र गुप्ता आज पहले अपने कार्यालय तथा बाद में चुनाव कार्यालय पर उनसे मिलने आए पार्टी के कार्यकतार्ओं व अपने समर्थको को सम्बोधित कर रहे थे। नरेन्द्र गुप्ता से जब यह पूछा गया कि चुनाव के बाद वह कैसा महसूस कर रहे हैं तो उनका साफ तौर पर कहना था किउनके लिए सोमवार व मंगलवार मे कोई अंतर नही है, हां इतना जरुर हैकि वह सोमवार को वह देरी से घर पहुंचे क्योंकि वह जब घर के लिएरवाना हुए जब उनके सभी समर्थकों ईवीएम मशीने जमा करा कर अपने निवास पर चले गए थे। लेकिन आज सुबह वह वही अपने रुटीन से उठे और क्योंकि उनके समर्थको व मित्रों को पता है कि मैं पांच बजे उठ जाता हुं इस कारण जब तक वह उनके यहां पर आ लिएथे, तो उन्होंने मंगलवार सुबह की चाय अपने समर्थकों के साथ ली। नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सुबह सोमवार को हुए मतदान के बारे में समर्थकों के साथ अनुभव सांझा किए, तथा यह दौर शाम तक चलता रहा। नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सुबह की नितनेम से फ्री होने के बाद वह सीधे अपने सेक्टर 1ा स्थित चुनाव कार्यालय पहुंच गए, जहां पर भी आज कार्यकर्ताओं का आने का क्रम जारी रहा, औरहर किसी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि वेशक उनके विधानसभा में पोलिंग कम हुई है लेकिन जो वोटें पडी हैं वह उनके समर्थन में पड़ी है तथा हमभारी बइुतम से जीत रहे हैं। नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज उन्होने लगभग हर बूथ पर उपस्थित कार्यकर्ता से मुलाकात कर  न केवल उनका आभार व्यक्त किया बल्कि इसआगे के लिए मिल कर काम करने की योजना पर भी चर्चा की। नरेन्द्र गुप्ता से जब यह पूछा गया कि उनको चुनाव के बाद कितनी थकावट हो रही है तोउनका कहना था कि उनको थकावट नहीं बल्कि नई स्फूर्ति का आभास होरहा है और इस स्फूर्ति का प्रयोग अब वह क्षेत्र की समस्याओ को दूर करने तथा चुनाव प्रचार के दौरान जो वायदे जनता से किए हैं उन वायदों को पूरा करने में लगाना चाहते हैं। नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि उनका यह मानना है कि अब आराम हराम है क्योंकि जो विश्वास जनता ने उनमें व्यक्त किया है उस पर खरा उतरना उनके लिए चुनौती तथा उस  चुनौती पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.