Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, January 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एशियन प्रशासन उतरा गुंडागर्दी पर, डब्ल्यूसीआरए सेक्टर-21ए ने की पुलिस को शिकायत

    एशियन प्रशासन उतरा गुंडागर्दी पर, डब्ल्यूसीआरए सेक्टर-21ए ने की पुलिस को शिकायत

    Ajay vermaBy Ajay verma08/02/2019Updated:09/02/2019No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : सुभाष शर्मा  / वरिष्ठ पत्रकार  / फरीदाबाद /  देश के प्रतिष्ठित पदमश्री अवार्ड से सम्मानित डा. पाण्डेय की कार्यशैली से सेक्टर-21ए के लोगों का जीना दूभर हो गया है। अपने उच्च संबंधों की घौंस दिखाकर डा. पांडे का एशियन अस्पताल न केवल पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहा है बल्कि लोगों के घरों के आगे अवैध पार्किंग करवा कर उनके मौलिक व मानवीय अधिकारों का भी हनन कर रहा है। लोगों ने परेशान होकर डब्ल्यूसीआरए -21ए के माध्यम से पुलिस में उनके विरूद्ध शिकायत भी करी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एशियन के बाऊंसर व सुरक्षा प्रभारी अमरजीत लोगों को डराता धमकाता है। गाली-गलौच करता है व तीन दिन पूर्व तो उसने सेक्टर के गेट 2ए का बरसों पुराना ताला तोडक़र गेट भी खोल दिया। विरोध करने पर अपने हथियारों का डर दिखाकर वो सरेआम गुंडागर्दी कर रहा है। डब्ल्यूआरसीए 21 का आरोप है कि डा. पाण्डे अपने संबंधों के बल पर पुलिस प्रशासन को जेब में रखने की बात कहता है और किसी कायदे कानून को नहीं मानता।

    क्या कर रहा है एशियन अस्पताल

    दरअसल अस्पताल ने अपनी बेसमेंट जो पार्किंग के लिए आरक्षित थी, वहां जिम सहित व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहा है और अस्पताल में आने वाले लोगों की गाडिय़ां सेक्टर की गलियों में लोगों के घरों के आगे लगवाता है, जिससे लोगों को भारी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। वे अपने वाहन तक नहीं निकाल पाते। इतना ही नहीं डा. पाण्डेय ने एशियन के बाहर ग्रीन बेल्ट पर अवैध कट बनाकर वहां गाडियां भी खड़ी करता है और आने जाने के लिए भी इस्तेमाल करता है। अब तक वो दर्जनों पेड़ों को नुकसान पहुंचा चुका है। लोगों की मांग है कि वहां अवैध कट बंद होना चाहिए व सर्विस रोड पर उनकी गाडिय़ां खड़ी नहीं होनी चाहिए। पिछले दिनों लोगों ने सर्विस रोड पर एक गेट लगाने का प्रयास किया था परंतु जिला प्रशासन ने इस काम को रुकवा दिया ताकि लोगों के घरों के आगे गाडिय़ांं खड़ी होती रहे। मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान नहीं अस्पताल प्रबंधन प्रतिदिन अस्पताल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान न करके उसे ऐसे ही उठवा देता है, जिस कारण सेक्टर के लोगों का जीना हराम हो गया है। इस वेस्ट से बदबू आती है और अक्सर उसे रेलवे लाइन के करीब डम्प होते देखा जा सकता है। नगर निगम व पर्यावरण विभाग के मंत्री विपुल गोयल का विभाग भी आंखें मूंदे बैठा है।

    पानी-सीवर की बुरी हालत

    एशियन अस्पताल ने यहां अवैध बोर कर रखे है और प्रतिदिन लाखों गैलन पानी निकाला जाता है, जिसके चलते सेक्टर 21ए का भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई है, परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती। एशियन अस्पताल में बने सैकड़ों कमरों के चलते सेक्टर का सीवर भी अक्सर जाम रहता है। एशियन ने इसकी मंजूरी नगर निगम से नाममात्र टायलेट की ले रखी है, जबकि यहां सैकड़ों टायलेट है। इस पर भी आज तक कार्यवाही नहीं हुई।

    अवैध निर्माण व बैसमेंट का व्यवसायिक इस्तेमाल

    अस्पताल प्रशासन अभी भी अस्पताल में अवैध निर्माण कर रहा है। नगर निगम व हुडा विभाग अगर इसके द्वारा पास कराये गए नक्शों के आधार पर जांच करे तो कई हजार फुट अवैध निर्माण यहां मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से यहां अवैध निर्माण जारी है परंतु निगम की महासिंघम श्रीमती अनीता यादव इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
    जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर हैरानी

    सेक्टरवासियों को इस बात की बड़ी हैरानी है कि जब चुनाव में वोट चाहिए होते है तो सेक्टरवासियों के आगे गुहार लगाते है परंतु चुनावों के बाद उनकी समस्याओं को कोई सुनने को तैयार नहीं। क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा, पार्षद सतीश चंदीला, सांसद कृष्णपाल गुर्जर सहित सभी अधिकारी भी एशियन अस्पताल की मनमानी व अनियमितताओं पर एक शब्द बोलने को तैयार नहीं। सेक्टरवासियों में इसे लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनििधयों ने हमारी मांगों का हल नहीं निकलवाया तो वो सडक़ों पर आकर धरना प्रदर्शन करने केा मजबूर होंगे। इसके अलावा एनजीटी व मानवाधिकार आयोग के समक्ष भी लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग करेंगे। फिलहाल पूरे मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन को की गई है। अब देखना यह है कि एशियन अस्पताल अपनी मनमानी पर बाज आता है या नहीं।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रमुख नागरिक संगोष्ठी’ संपन्न

    20/01/2026

    नितिन नबीन का चयन भाजपा संगठन को करेगा और अधिक मजबूत : पंकज पूजन रामपाल

    20/01/2026

    भाजपा कर रही लोगों को उजाडने का काम : बृजेंद्र सिंह

    20/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.