TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद के सबसे पुराने बाजार में पूडी सब्जी खाते हुए नजर आये ये वो ही हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल है जिनके साथ करीब आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी हमेशा साथ होते हैं, और सैंकडों लोगों की भीड,,, मगर आज भोर होते हुए मंत्री साहब कुछ और ही मूड में नजर आये और अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बाजार में पहुंच गये जहां उन्होंने एक दुकान से पूडी सब्जी खरीदी और रायते के जमकर नाश्ता किया, मंत्री साहब को बीच सडक पर अकेले बिना सुरक्षाकर्मियों के नाश्ता करते देख आसपास के लोग भी आ गये और उनके साथ बैठकर न सिर्फ पूडी सब्जी का आनंद लिया बल्कि मंत्री को शहर की समस्याओं से भी अवगत करवाया और इस बीच मंत्री विपुल गोयल ने भी नश्ता पर ही लोगों की समस्यायें सुनी।

