Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कैरियर की दृष्टि से उद्यमिता युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्पः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

    कैरियर की दृष्टि से उद्यमिता युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्पः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

    Ajay vermaBy Ajay verma08/12/2017No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 8 दिसम्बर – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, केन्द्र सरकार के सहयोग से ‘उद्यमिताः उद्योग में सुधार के लिए एक प्रभावी उपकरण – संस्थागत परिचर्चा’ विषय पर दो सप्ताह का संकाय विकास कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम के दौरान 20 से ज्यादा विशेषज्ञ सत्र आयोजित किये जायेंगे।
    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय, गुड़गांव के कुलपति प्रो. बी.एस. सत्यनारायण मुख्य अतिथि तथा स्टार वायर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक डॉ. एस. के. गोयल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. सत्यनारायण ने ऐसे कार्यक्रमों को संकाय सदस्यों के लिए लाभकारी बताया तथा कहा कि उद्यमिता को लेकर उपयुक्त जानकारी एवं ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से कार्यक्रम उपयोगी साबित होगा।
    सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. एस.के. गोयल ने कहा कि मौजूदा बदलाव के परिदृश्य के दृष्टिगत कार्यक्रम के शीर्ष का चयन प्रासंगिक है। उन्होंने औद्योगिक व अकादमिक सहभागिता में शोध पर दिया तथा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को अपने उद्यम में अनुसंधान के लिए आमंत्रित किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने संकाय सदस्यों के ज्ञानवर्धन के लिए कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की तथा कहा कि मौजूदा समय में उद्यमिता अध्ययन का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है तथा इसे रोजगार सृजन एवं उत्पाद एवं सेवाओं प्रदाता क्षेत्र में नये विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना को प्रेरित करना बेहद जरूरी है क्योंकि आज सरकार द्वारा सभी को रोजगार देना संभव नहीं है। कारपोरेट क्षेत्र में भी रोजगार सीमित है और यह केवल उन्हीं के लिए है, जो अकादमिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करते है और इस क्षेत्र में भी रोजगार सुरक्षित नहीं है। इसलिए, कैरियर विकल्प के रूप में उद्यमिता युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नई दिशा प्रदान करता है। सत्र को कुलसचिव डॉ संजय कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया तथा संकाय सदस्य के कौशल निर्माण के लिए कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।
    कार्यक्रम के विशेषज्ञ सत्र में बोनी पोलीमर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा वाईएमसीए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे श्री राज भाटिया ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। अपने संबोधन में श्री भाटिया कहा कि सफल उद्यमी बनने के लिए सही जानकारी एवं कौशल अर्जित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता के रास्ते पर प्रतिबंध तथा समर्पित होकर चलने से ही सफलता मिलती है।
    इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक डॉ वासुदेव मल्होत्रा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को उद्यमिता विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए प्रोफेशल्स विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है  ताकि सभी प्रशिक्षित संकाय विद्यार्थियों को कैरियर विकल्प के रूप में उद्यमिता के चयन के लिए प्रेरित कर सके तथा उनका मार्गदर्शन कर सके। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। इसके अलावा, दो सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान आईआईटी तथा एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद् तथा कारपोरेट क्षेत्र से विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे।
    उद्घाटन सत्र के दौरान सभी प्रतिभागी मुख्य अतिथियों के साथ समूह चित्र में।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. बी.एस. सत्यनारायण।

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रोज़गार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट : राजेश नागर

    10/02/2026

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.