Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » चुनाव नजदीक देख फिर विकास के झूठे जुमले फैंक रहे है भाजपाई : ललित नागर

चुनाव नजदीक देख फिर विकास के झूठे जुमले फैंक रहे है भाजपाई : ललित नागर

Ajay vermaBy Ajay verma04/11/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र की कालोनियों में सीवर लाईन डलवाने के नाम पर लोगों के समक्ष एक और चुनावी जुमला फैंका जा रहा है क्योंकि इनकी सरकार को साढ़े चार साल बीत चुके है और अब दो-तीन महीने में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार सहिता लगने वाली है, ऐसे में यह सीवर लाइन का काम कैसे पूरा होगा? यह लोगों की समझ से परे है। उन्होंने मंच से खुले तौर पर कहा कि मंत्री जी अब लोगों को गुमराह करने से बाज आओ क्योंकि आपके जुमले और झूठों को क्षेत्र की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है और अब वह आपके इस विकास रुपी नारे के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और क्षेत्र की इन सभी कालोनियों में न केवल सीवर लाइन बल्कि कालोनियों की सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का काम किया जाएगा। श्री नागर आज तिगांव क्षेत्र की कालोनियों में चलाए जा रहे ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत  सूर्या विहार-3 में कालोनीवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कालोनीवासियों द्वारा जहां विधायक ललित नागर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया वहीं उनके समक्ष कालोनी में व्याप्त समस्याओं को रखते हुए बताया कि इन कालोनी में रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। यहां आज तक ज्यादातर गलियां कच्ची पड़ी है, पानी निकासी की विकराल समस्या है वहीं डिपो होल्डर गरीबों लोगों को राशन नहीं देते, गलियों में बिजली के खम्भे न होने के कारण तारें लटकी हुई है। बिजली तो आती नहीं और विभाग द्वारा अनाप शनाप भेजे जा रहे बिलों ने आम गरीब लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, जिस पर विधायक ने लोगों से कहा कि आपकी सभी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समस्याएं हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ललित नागर ने भाजपा के विकास के जुमले पर तंज कसते हुए कहा कि इनके विकास की कलई तो स्वयं नगर निगम के भाजपा पार्षद ही खोल रहे है क्योंकि पिछले 4 महीने से पार्षद सदन की बैठक बुलाए जाने की मंाग कर रहे है, लेकिन मंत्री बैठक को आयोजित होने नहीं दे रहे है क्योंकि सदन की बैठक में सदन के पटल पर भाजपा पार्षद ही विकास को लेकर सरकार और प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर देते है, जिससे जनता में भाजपा की छवि धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख केंद्रीय राज्यमंत्री अब लोगों को गुमराह करने के लिए रोज नए नारियल फोडक़र लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है, जिसका जनता आने वाले चुनावों में वोट की चोट से जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में वहां की जनता भाजपा को पूरी तरह से नकार कर कांग्रेस की सरकार का गठन कर सत्ता में मदमस्त भाजपाईयों को जमीनी हकीकत दिखाने का काम करेगी। इस मौके पर धर्मेन्द्र,सुनील, बिरेन्दर सिंह, बादल झा, प्रेमनाथ झा, जाहिद भाई, असलम प्रधान, सुन्दर नेता जी, कमल, मनोज नागर, बाबूलाल रवि, विनोद शर्मा प्रवीन शर्मा, अनिल चेची, युद्धवीर झा,मुकटपाल चौधरी, प्रवीन खत्री, विशाल सिंह, कृपाल सिंह, श्यामबीर सहित अनेकों कालोनीवासी मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.